Skip to main content

ताजा खबर

“ना तो सीटें थीं और ना ही बाथरूम थे”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मोहसिन नकवी ने बताई पाकिस्तान के स्टेडियम की सच्चाई

“ना तो सीटें थीं और ना ही बाथरूम थे”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मोहसिन नकवी ने बताई पाकिस्तान के स्टेडियम की सच्चाई

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस वक्त पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम जोर-शोर से तैयारी कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान में क्रिकेट स्टेडियम को अपग्रेड किया जा रहा है। पीसीबी ने कराची नेशनल स्टेडियम में चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट को भी रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है।

इससे पहले ये कहा गया था कि बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा, उस मैच में कोई भी फैंस मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन फिर अचानक शिफ्ट करने का ऐलान कर दिया। ऐसे में पीसीबी के इन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोर्ड अपने निर्णय पर ही नहीं टिक पा रहा। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के स्टेडियमों की हालत बेहद खराब हैं।

मोहसिन नकवी ने बताई पाकिस्तान के स्टेडियम की हालत

आपको बता दें कि, नकवी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। उनसे सवाल किया गया कि तीन स्टेडियम पर 12 अरब रुपये लग रहे हैं। दो या तीन हजार कैपेसिटी बढ़ेगी। ऐसा लग रहा है कि आप स्टेडियम को लेकर जल्दबाजी दिखा रहे हैं?

मोहसिन नकवी ने इसके जवाब में कहा कि, ”हमारे स्टेडियम और दुनिया के बाकी स्टेडियम में जमीन-आसमान का फर्क है। कराची का स्टेडियम किसी भी लिहाज से इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं था। हमारा कोई भी स्टेडियम इंटरनेशनली क्वालिफाई कर ही नहीं सकता था। ना तो सीटें थीं और ना ही बाथरूम थे और व्यू ऐसा था कि आप 500 मीटर दूर से देख रहे हैं। आज के दौर में दुनिया बहुत एडवांस हो गई है। अगर हमें 1980 के मॉडल में रहना है तो कोई बात नहीं।”

पीसीबी चीफ से जब पूछा गया कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची स्टेडियम पूरी तरह अपग्रेड होगा या बाकी स्टेडियम की तरह एक-एक बिल्डिंग ही बनेगी। नकवी ने इसपर कहा, ”देखिए, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी पांच महीने का समय है। इस वक्त दोनों साइट के एनक्लोजर, मेन बिल्डिंग पर फोकस है। कराची में हो सकता है कि मेन बिल्डिंग तीन प्लोर तक जाए। चौथा फ्लोर होगा या नहीं, कोशिश करेंगे। सारे स्टेडियम अपग्रेड होंगे। इस्लामाबाद, एबटाबाद में नया स्टेडियम बनाएंगे।”

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...