Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, समोया के इस अनजान बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़ दिए 39 रन

टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, समोया के इस अनजान बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़ दिए 39 रन

Darius Visser helped Samoa score 39 runs in an over against Vanuatu. (Photo Source: X)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना है। वैसे तो अमूमन एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा 36 रन बनने के चांसेस के अधिक रहते हैं। लेकिन इस बार एक ओवर में बल्लेबाज ने 39 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि, टी-20 क्रिकेट में अब तक एक बार नहीं, बल्कि 5 बार एक ओवर में 36 रन बन चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ओवर में कुल 39 रन बने हैं।

एक ही ओवर में 6 छक्के भी लगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो अभी तक भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी, भारत के रोहित शर्मा/रिंकू सिंह के नाम दर्ज था। अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड समोया के बल्लेबाड डेरियस विसर के नाम दर्ज हो गया है।

डेरियस विसर ने एक ओवर में जड़ दिए 39 रन

दरअसल, समोया (Samoa) के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुअतु (Vanuatu) के खिलाफ एक ही ओवर में 39 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के भी शामिल थे। हालांकि, ये छक्के लगातार नहीं थे, लेकिन एक ही ओवर में जरूर आए। कुल तीन गेंद नो बॉल थीं। इस तरह एक ओवर में 39 रन बने, जो अपने आप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 39 रन नहीं बने थे।

डेरियस विसर ने नालिन निपिको के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। डेरियस विसर ने अपनी टीम के लिए शतक भी जड़ा और एक नया कीर्तिमान विश्व स्तरीय क्रिकेट में बनाया। डेरियस विसर ने वानुअतु के गेंदबाज नालिन निपिको के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बना।

अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद ओवर की डॉट रही, लेकिन अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल रही और फिर से निपिको ने आखिरी गेंद फेंकी तो डेरियस विसर ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह कुल 6 छक्के इस ओवर में पड़े और तीन रन नो बॉल के तौर पर मिले। इस तरह कुल 39 रन एक ही ओवर में बने।

ओवर में किस तरह से बने 39 रन

पहली गेंद- छक्का लगा
दूसरी गेंद- छक्का लगा
तीसरी गेंद- छक्का लगा
नो बॉल फेंकी
चौथी गेंद- छक्का लगा
पांचवीं गेंद- जिस पर कोई रन नहीं बना
नो बॉल फेंकी
नो बॉल फेंकी, जिस पर छक्का लगा
छठी गेंद- छक्का लगा

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...