Skip to main content

ताजा खबर

Maharaja T20 Trophy: टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक लगा चुके इस बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, देखें उनकी पारी का हाईलाइट

Maharaja T20 Trophy: टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक लगा चुके इस बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, देखें उनकी पारी का हाईलाइट

Karun Nair (Photo Source: X)

Karun Nair Century Maharaja T20 Trophy: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन दिनों महाराजा टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कल टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने तूफानी पारी खेली। मैसूर वॉरियर्स के कप्तान ने मैंगलोर ड्रेगन्स के खिलाफ जमकर छक्के-चौकों की बरसात की। नायर ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 48 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 छक्के और 13 चौके निकले।

नायर की तूफानी बैटिंग के दम पर मैसूर ने 226/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बता दें कि नायर भारतीय टीम के लिए टेस्ट में तिहरा शतक ठोक चुके हैं। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं। हालांकि, नायर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें मौका नहीं मिला।

इस मैच की बात करें तो 32 वर्षीय नायर वॉरियर्स नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे। टॉस हारने के बाद वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अजित कार्तिक 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में नायर ने पारी को संभाला। उन्होंने एसयू कार्तिक (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। समित द्रविड़ ने 16 और सुमित कुमार ने 15 रन का योगदान दिया।

नायर ने सुमित के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। सुमित ने 16वें ओर में अपना विकेट गंवाया। इसके बाद, नायर ने मनोज भांडागे (नाबाद 31) के संग पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में बारिश से बाधित इस मैच को करुण नायर की टीम ने 27 रनों से अपने नाम किया।

टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं करुण नायर

नायर दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाकर नायर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने मार्च 2017 में आखिरी टेस्ट खेला और फिर उसके बाद कभी भी टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई। हालांकि, नायर ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, ”हर सुबह उठना और टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सपना देखना अब भी रोमांचक है।

यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मुझे लगता है कि मैं पहले की तरह ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं अच्छी मानसिक स्थिति में हूं, मुझे पता है कि मेरा खेल कहां है। मैं बस यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि अगर मुझे अवसर मिले तो चाहे वो कहीं भी हो, मेरा ध्यान उन मौकों का पूरा फायदा उठाने पर है ताकि मैं फिर से ऊपर चढ़ सकूं।”

Karun Nair Century Maharaja T20 Trophy

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...