Skip to main content

ताजा खबर

Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

Raksha Bandhan के शुभ अवसर पर आरसीबी के इस मैसेज ने जीता फैंस का दिल, दिया खास संदेश

Virat Kohli and Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)

आज 19 अगस्त, सोमवार 2024 के दिन भारत समेत दुनियाभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में बहनें अपने प्यारे भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आई हैं। साथ ही क्रिकेटर्स भी इस पर्व से अछूते नहीं रहे हैं। क्रिकेट बिरादरी ने भी इस पर्व को मनाते हुए फोटोज को अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए हैं।

दूसरी ओर, रक्षाबंधन के मौके पर आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) ने एक खास मैसेज फैंस के साथ साझा किया है। आरसीबी के इस मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और श्रेयंका पाटिल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, जिसमें वे अपने बैट को बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

आरसीबी ने लिखा- अपनी बहनों की उस तरह रक्षा करो, जैसे सुपरस्टार अपने बल्लों की करते हैं। आपके दिल के करीब और गले लगाने में आरामदायक (Protect your sisters the way our superstars protect their bats. Close to your heart, cozy in your hug.)

देखें आरसीबी की यह पोस्ट

जाने क्यों मनाते हैं रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। साथ ही इस त्यौहार में भाई और बहन के बीच प्यार को दिखाया गया है। इस त्यौहार का इतिहास करीब 5 हजार साल पुराना है। बता दें कि रक्षाबंधन ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ शब्दों को जोड़कर बनाया गया है। ‘रक्षा’ का अर्थ होता है- सुरक्षा और ‘बंधन’ का अर्थ होता है- बंधन। इस प्रकार, रक्षाबंधन का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन’।

पुराने समय में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी यानी रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को सुरक्षा और मदद प्रदान करने का वचन देते हैं। लेकिन समय के साथ इसमें गिफ्ट्स देने की परंपरा का भी चलन हो गया।

साथ ही हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान इंद्र राक्षसों से लड़ने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने उनकी कलाई पर एक धागा बांधा था, जिसे रक्षाबंधन कहा गया।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...