
Mohammed Shami (Source X)
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेपाल के क्रिकेटरों को अड्वाइस देते हुए देखा गया। नेपाल क्रिकेट टीम वर्तमान में कनाडा में क्रिकेट विश्व कप लीग 2 टूर्नामेंट में अपने आगामी मैचों की तैयारी कर रही है। वहीं शमी भी इस साल की शुरुआत में टखने की सर्जरी के बाद पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए NCA में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
रविवार, 18 अगस्त को, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें शमी उनके खिलाड़ियों के साथ अपना ज्ञान साझा करते हुए दिखाई दे रहे थे। नेपाल क्रिकेट फैंस ने पोस्ट का जवाब देते हुए तेज गेंदबाज को उनके दयालु व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया।
🇮🇳 🇳🇵 Latest scoop from the Bangalore Diaries: @MdShami11 𝐒𝐡𝐚𝐦𝐢 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞𝐬 𝐒𝐞𝐜𝐫𝐞𝐭𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐡𝐢𝐧𝐨𝐬🏏
💬What do you think he revealed? 👇#NepalCricket | #RoadToWorldCup | #HappyDressingRoom | #OneBallBattles pic.twitter.com/52apZsxXXv
— CAN (@CricketNep) August 18, 2024
मोहम्मद शमी का भी होने वाला है कमबैक
रविवार, 18 अगस्त को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शमी ने फैंस को अपने हालिया ट्रेनिंग सेशन की एक झलक दिखाने के लिए वीडियो साझा किया था। उन्हें फिजियो नितिन पटेल की निगरानी में जिम में वर्कआउट करते देखा गया था।
बता दें कि मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं थी। इस तेज गेंदबाज ने मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में सात विकेट अपने नाम किए थे।
उसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में अकिलीज़ टेंडन की सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण और उसके बाद 2024 टी20 विश्व कप से भी बाहर रहे थे।
“हमें ऑस्ट्रेलिया में उनकी जरूरत है” : जय शाह
बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह को उम्मीद है कि मोहम्मद शमी आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले फिटनेस हासिल कर लेंगे। जय शाह ने हाल ही में पुष्टि की है कि मोहम्मद शमी इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!
14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
घुटने की चोट के कारण ‘क्रिकेट के बाद की जिंदगी’ पर विचार कर रहा है इंग्लैंड का ये स्टार पेसर

