Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25:  बिग बैश लीग का आगामी सीजन नहीं खेलेंगे राशिद खान, यहां जाने बड़ी वजह?

BBL 2024-25 बिग बैश लीग का आगामी सीजन नहीं खेलेंगे राशिद खान यहां जाने बड़ी वजह

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) बिग बैश लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह बीबीएल का पिछला सीजन भी इंजरी की वजह से नहीं खेले थे।

तो वहीं अब खबर आ रही है कि उन्होंने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए खुद को प्लेयर ड्राफ्ट के लिए पंजीकृत नहीं कराया है। साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो राशिद ने यह बात अपनी फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर्स को पहले ही बता दी है, जोकि उन्हें प्लेयर ड्राफ्ट से पहले ही उन्हें रिटेन करना चाहती थी।

इस वजह से BBL नहीं खेलेंगे राशिद खान

गौरतलब है कि साल 2023 बिग बैश लीग सीजन शुरू होने से पहले राशिद खान ने बीबीएल का बहिष्कार करते हुए, इसे ना खेलने का फैसला किया था, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में खेल को लेकर महिला की स्थिति तालिबान ने की है, उसकी वजह से द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना कर किया था।

हालांकि, इसके बाद राशिद खान ने अपना मन बदला और टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई, लेकिन बाद में वह इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। तो वहीं आगामी बीबीएल सीजन में ऑस्ट्रेलियाई फैंस राशिद की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट के लिए खुद को पंजीकृत नहीं कराया है।

दूसरी ओर, राशिद के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, न्यूज एजेंसी AAP के मुताबिक अधिकारियों को उनके विचारों से कोई दिक्कत नहीं है और जब भी वह खेलना चाहेंगे तो देश में उनका स्वागत किया जाएगा। वे ये भी मानते हैं कि राशिद अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बीबीएल में नहीं खेलेंगे, इसलिए नहीं कि वह इसका बहिष्कार करना चाहते हैं।

साथ ही बीबीएल में राशिद के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह विदेशी स्पिनर के तौर पर सबसे ज्यादा सफल गेंदबाज हैं। राशिद ने टूर्नामेंट में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेले गए 69 मैचों में कुल 98 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...