Skip to main content

ताजा खबर

MI या KKR- आईपीएल की किस टीम को अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं विराट कोहली?

MI या KKR- आईपीएल की किस टीम को अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं विराट कोहली?

Virat Kohli of RCB (Image Source: BCCI/IPL)

विराट कोहली आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी हैं और हर सीजन में एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी होने का एक स्पेशल रिकॉर्ड रखते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के यह स्टार बल्लेबाज साल 2008 के ड्राफ्ट में एक रूकी के रूप में फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे। अपने शुरुआती संघर्षों के बावजूद, RCB ने विराट का समर्थन किया और आईपीएल 2011 की मेगा-नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया था।

उसके बाद विराट कोहली 2013 में RCB के पूर्णकालिक कप्तान बन गए। विराट 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं, इसलिए टी 20 लीग में हर प्रतिद्वंद्वी के साथ उनकी लंबी प्रतिद्वंद्विता रही है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए विराट ने आईपीएल के बारे में बात की और अपना सबसे अच्छा प्रतिद्वंद्वी चुना।

आईपीएल की किस टीम को अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं विराट कोहली?

विराट ने मुंबई इंडियंस (MI) से आगे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपना पसंदीदा आईपीएल प्रतिद्वंद्वी बताया है। आपको बता दें कि, विराट 18 अप्रैल 2008 को RCB और KKR के बीच खेले गए पहले आईपीएल मैच का हिस्सा थे। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम ने कुल 222 रन बनाए थे और आरसीबी 82 रन पर आउट हो गई। विराट उस मैच में 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली के आंकड़े 

कोहली ने अपना पहला आईपीएल मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। उन्होंने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए थे और आरसीबी ने 166 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। वहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 मैचों में 855 रन बनाए हैं। साथ ही कोहली  ने MI के खिलाफ पांच अर्धशतक लगाए हैं।

KKR के खिलाफ कोहली के आंकड़े 

विराट ने KKR के खिलाफ 34 मैच खेले हैं और 962 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। दिलचस्प बात बता दें कि, आरसीबी का आईपीएल फाइनल में कभी भी मुंबई इंडियंस या KKR से मुकाबला नहीं हुआ है।

कोहली का आईपीएल करियर 

भारतीय दिग्गज आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं। विराट के नाम 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने RCB के साथ 3 आईपीएल फाइनल खेले हैं, लेकिन कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...

घुटने की चोट के कारण ‘क्रिकेट के बाद की जिंदगी’ पर विचार कर रहा है इंग्लैंड का ये स्टार पेसर

Mark Wood (image via getty) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खेल में अपने अनिश्चित भविष्य के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार यह माना है...