Skip to main content

ताजा खबर

“10 साल से अधूरा…” बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दी टीम इंडिया को धमकी!

Nathan Lyon. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम को साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पिछले 2 टेस्ट सीरीज जीते हैं और अब उनके पास यह सीरीज जीतकर हैट्रिक बनाने का मौका होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी 2 पुरानी सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहते हैं।

बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज में से एक है। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट एक्स्पर्ट्स अभी से ही अपनी राय रख रहे हैं। रिकी पोंटिंग ने पहले ही इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से भी बयान सुनने को मिल रहे हैं।

नाथन लियोन को टीम पर है पूरा भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए पूरे आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं।

“दस साल से अधूरा काम चल रहा है, काफी समय हो गया है, और मुझे पता है कि हम चीजों को बदलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। खासकर यहां घर पर, मुझे गलत मत समझिए, भारत एक सुपरस्टार टीम है और बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैं चीजों को बदलने के लिए बेहद उत्सुक हूं और सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम ट्रॉफी जीतें। मैं सभी 5 मैच खेलने की योजना बना रहा हूं।”

रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर क्या भविष्यवाणी की है

“5 टेस्ट मैचों की सीरीज एक बार फिर से शुरू होने वाली है, जो खुशी की बात है। पिछले कुछ सालों में सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले गए थे। इसलिए हर कोई उत्साहित है। यह पता नहीं है कि ड्रॉ मैचों की संख्या बढ़ेगी या नहीं। लेकिन मैं साफ तौर पर यह नहीं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया जीतेगा। कभी-कभी मैच ड्रा हो जाएंगे और कभी-कभी मौसम की मार पड़ेगी। इसलिए मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज 3-1 से जीतेगा। भारत 1 टेस्ट जीतेगा और बाकी 1 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होगा।”

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...