Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: क्रिकेट से मिले ब्रेक को मस्त Enjoy कर रहे हैं संजू सैमसन, बास्केटबॉल कोर्ट में खेला फुटबॉल

Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन हाल ही में श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। संजू खेले गए दोनों ही मैचों में डक पर पवेलियन लौटे थे, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।

संजू सैमसन फिलहाल इस वक्त क्रिकेट से मिली छुट्टी का आनंद उठा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर संजू का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल कोर्ट में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें संजू सैमसन का वीडियो-

Sanju samson playing football ona basketball court🤣

Man doing things that no one done
Comeback♥️ pic.twitter.com/UYd8QJMWRO

— SanjuSpirit (@NivedhM38443) August 17, 2024

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बास्केटबॉल कोर्ट थोड़ा गीला था, जिसका मतलब है कि बारिश हुई थी। और बारिश के दिनों में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।

जब भी वे मुझे चुनेंगे मैं जाऊंगा और खेलूंगा- संजू सैमसन

संजू सैमसन को चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं दी थी। फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने मैनेजमेंट के इस फैसले की जमकर आलोचना भी की थी। क्योंकि संजू ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक बनाया था, जो भारत ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। सैमसन ने हाल ही में केरल क्रिकेट लीग के लांच इवेंट के दौरान वनडे टीम से बाहर किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था,

जब भी वे मुझे चुनेंगे मैं जाऊंगा और खेलूंगा। बस इतना ही..! दिन के अंत में हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं उस प्रकार का व्यक्ति हूं जो उच्च उद्देश्य में विश्वास रखता है। मैं बस परिस्थितियों में चीजों को सकारात्मक रूप से लेने की कोशिश करता हूं और प्रयास करता हूं।

संजू सैमसन को दलीप ट्रॉफी 2024 के स्क्वॉड में जगह मिली है। इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...