Skip to main content

ताजा खबर

फाइनल खेलने का सपना देख रहा था ये गेंदबाज, बोर्ड ने मैच से पहले टीम से ही निकलवा दिया- जानिए क्यों?

Gus Atkinson (Pic Source-X)

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स का मुकाबला फाइनल में बर्मिंघम फीनिक्स और सदर्न ब्रेव के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगा। इस बीच खबर आई है कि, गस एटकिंसन रविवार 18 अगस्त को द हंड्रेड 2024 फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बुधवार 21 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले फाइनल मुकाबले से बाहर करने का फैसला किया है।

बोर्ड ने हंड्रेड क्लैश के दौरान बेन स्टोक्स की चोट के बाद सतर्क रुख अपनाया है। दरअसल  कुछ दिन पहले स्टोक्स की चोट के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी टूर्नामेंट से हटा दिया गया था।

एटकिंसन ने इस सीजन में इनविंसिबल्स के लिए केवल एक मैच खेला है और 10 गेंदों पर 28 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया है। बता दे कि, द हंड्रेड एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां एक पारी 10 या 20 ओवर की नहीं बल्कि 100 गेंदों की होती है। वहीं गेंदबाज को 1 ओवर में बस 5 गेंद फेंकने होते हैं न की 6।

इनविंसिबल्स के कप्तान सैम बिलिंग्स ने कहा:

“गस को टीम से हटा दिया गया है, जो कि समझ में आने वाली बात है। यह उसके लिए निराशाजनक है, लेकिन साकिब महमूद ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले मैच में उसने अपना क्लास दिखाया। वह टीम में बना रहेगा।”

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ गस एटकिंसन ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस युवा खिलाड़ी ने तीन टेस्ट मैचों में 16.22 की औसत से 22 विकेट चटकाए, जिसमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

पिछले साल अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यूके बाद से इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए 9 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। एटकिंसन ने व्हाइट बॉल के फॉर्मेट में 17 विकेट लिए हैं और 2023 वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...