Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, नेट्स में अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका नेट्स में अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम

Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।

मेजबान की बात की जाए तमाम क्रिकेट फैंस को बाबर आजम से आगामी सीरीज में काफी उम्मीदें होगी। पिछले कुछ समय से बाबर आजम अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को अभ्यास सत्र में चोट लग गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि गेंदबाज खुर्रम शहजाद की एक गेंद बाबर आजम को पेट के नीचे लगी जिसके बाद शानदार बल्लेबाज को जमीन पर बैठे हुए देखा गया। उन्हें काफी दर्द हो रहा था। लेकिन कुछ ही मिनट के बाद बाबर आजम ने फिर से अभ्यास शुरू किया।

यह रही वीडियो:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दोनों टीमें अपनी रैंकिंग को बेहतर करने की कोशिश करेगी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इस समय बांग्लादेश आठवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। उनके 12 अंक हैं।

वहीं पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो इस अंक तालिका में वो पांचवें पायदान पर है। टीम ने अभी तक दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट सीरीज में काफी मजबूत नजर आ रही है। आगामी टेस्ट सीरीज में जहां एक तरफ पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करते हुए नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश टीम के कप्तानी नजमुल हसन शांतो करेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...