Skip to main content

ताजा खबर

On This Day: वो Lord’s का मैदान था, Virat Kohli की स्पीच थी और फिर टीम इंंडिया की जीत थी

On This Day: वो Lord’s का मैदान था, Virat Kohli की स्पीच थी और फिर टीम इंंडिया की जीत थी

Virat And Team India (Image Credit- X)

Virat Kohli की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार विदेशी धरती पर जीत अपने नाम की है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में कोहली की कप्तानी सुपरहिट रही है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी एक जीत के बार में बताने जा रहे हैं, जिसने भारत के लोगों को खुशी से झूमने का मौका दिया था और टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना लोहा मनवाया था।

विरोधी से कड़ी टक्कर लेते हैं आज भी Virat Kohli

जब तक Virat Kohli टीम इंडिया के कप्तान थे, मैदान पर उनका गुस्सा देखने लायक हुआ करता था। जहां कोहली विरोधी टीम के खिलाड़ियों से लड़ने के लिए तैयार रहते थे, ऐस में विराट के गुस्से का शिकार कई बार अंपायर भी हुए हैं। वहीं अभी भी समय-समय पर कोहली अपना जोश भरा अवतार मैदान पर दिखा देते हैं।

Virat Kohli, टीम इंडिया और Lord’s की वो जीत…

*आज ही के दिन यानी की 16 अगस्त 2021 को टीम इंडिया ने रचा था बड़ा इतिहास।
*भारतीय टीम ने Virat Kohli की कप्तानी में इंंग्लैंड को Lord’s के मैदान पर मात दी थी।
*151 रनों से टीम इंडिया ने जीता था वो टेस्ट मैच, केएल राहुल ने लगाया उस मैच में शतक।
*तो सिराज ने उस मैच की दोनों पारियों में इंंग्लैंड के खिलाफ लिए थे 4-4 विकेट भी।

ये वीडियो आप लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगा

Virat Kohli की स्पीच भी हुई थी काफी वायरल

वहीं इस टेस्ट मैच से विराट कोहली एक स्पीच भी वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों को कहा था कि इंग्लैंड को 60 ओवर Hell की तरह महसूस होने चाहिए। वैसे इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे, उसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 298 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था और इंग्लैंड को 272 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। वहीं इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच साल 2022 में खेला गया था और 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

एक नजर डालते हैं Virat Kohli की उस वायरल स्पीच पर भी

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...