Skip to main content

ताजा खबर

Viral: Independence Day पर रोहित शर्मा को मिला ट्रिब्यूट, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया स्पेशल डांस वीडियो

Viral: Independence Day पर रोहित शर्मा को मिला ट्रिब्यूट, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया स्पेशल डांस वीडियो

Fans at Parul University recreating Rohit Sharma’s iconic celebration (Source X)

टीम इंडिया ने इस साल खेला गया टी20 वर्ल्डकप जीतकर न सिर्फ अपने कैबिनेट में सालों बाद एक आईसीसी ट्रॉफी जोड़ी बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के दिलों पर अपना नाम लिखवा दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को जिस तरह का प्यार मिला वो अतुलनीय था।

हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने न सिर्फ ज्यादा प्यार पाया बल्कि अपने फैनबेस में भी काफी इजाफा किया। जैसे सूर्यकुमार यादव को काफी प्यार मिला क्योंकि उन्होंने मैच जिताऊ कैच पकड़ा था। वहीं, हार्दिक पांड्या को उनके कमाल के स्पैल के लिए काफी सपोर्ट दिया गया।

रोहित शर्मा ने ट्रॉफी जीतकर भारतीयों का जीत लिया है दिल 

हालांकि, एक खिलाड़ी जिसका पूरे देश-दुनिया में क्रेज पागलों की तरह बढ़ा है वह है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा। साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाने जाते हैं।

भले ही रोहित शर्मा की उम्र 37 साल है, लेकिन वह पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। ओपनर बनने के बाद से वह टेस्ट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हाल ही में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप जीता है। इसके बाद से रोहित शर्मा का क्रेज इस हद्द तक बढ़ गया है मानों लोग पागल हो चुके हैं।

रोहित शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर मिला खास ट्रिब्यूट 

रोहित शर्मा ने जो देश के लिए ट्रॉफी जीती है उसके लिए उन्हें पारुल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा इस 15 अगस्त पर एक खास ट्रिब्यूट दिया गया। पारुल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र जो रोहित शर्मा के फैंस हैं, उन्होंने एक खास ऐक्ट रीक्रीएट किया जिसमें पूरी टीम इंडिया फाइनल की ट्रॉफी उठा रही थी।

इस वीडियो में फैंस ने रोहित शर्मा का वह WALK भी कॉपी किया जो रोहित ने ट्रॉफी लेने के दौरान किया था। रोहित शर्मा के लिए बनाया गया यह ऐक्ट आपको काफी इमोशनल कर देगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह वीडियो काफी तेज गति से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

देखें वीडियो-  Fans at Parul University recreating Rohit Sharma’s iconic celebration

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...