Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे स्टीव स्मिथ..? जानें दिग्गज ने दिया क्या जवाब

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे स्टीव स्मिथ जानें दिग्गज ने दिया क्या जवाब

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचोंं की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। आगामी सीरीज में टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी को करारी शिकस्त देना चाहेगी। इस बीच दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के ओपनिंग करने को लेकर सवाल बना हुआ है।

डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद स्मिथ ने टेस्ट में ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी और मैनेजमेंट ने उन्हें बैक करते हुए वह पोजिशिन भी दी। लेकिन स्टिव स्मिथ अब तक ओपनिंग पोजिशिन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्होंने 91 रनों की पारी खेली थी, जो ओपनिंग करते हुए चार पारियों में उनका पहला फिफ्टी-प्लस स्कोर है।

मैं किसी भी तरह से परेशान नहीं हूं- स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कहना है कि वह भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम के लिए बस रन बनाना चाहते हैं और अपनी बैटिंग पोजिशिन को लेकर ज्यादा चितिंत नहीं है। स्टीव स्मिथ ने Code Sports पर बात करते हुए कहा,

आपको मेन इन चार्ज से पूछना होगा लेकिन मैं किसी भी तरह से परेशान नहीं हूं। नई गेंद के साथ कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां है। इसलिए मैं कुछ और रन बनाना पसंद करूंगा। कभी-कभी ऐसा ही खेल होता है, लेकिन मैंने गाबा में दूसरी पारी में काफी अच्छा खेला, जहां दुर्भाग्य से हम जीत हासिल नहीं कर सके। यह मेरे लिए बस एक स्थिति हैं इसलिए यह वास्तव में मुझे अधिक परेशान नहीं करता है।

दोबारा से आईपीएल खेलना चाहते हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी, जिसे लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की है। स्मिथ ने साथ ही में आईपीएल में दोबारा खेलने को लेकर भी इच्छा व्यक्त की है।

मैं इंटरनेशनल टी20 के बारे में नहीं जानता। आपको चयनकर्ताओं से पूछना होगा। मैं वर्ल्ड कप में नहीं होने से निराश था लेकिन चीजें इसी तरह से चलती हैं। वे सभी बड़े हिटर चाहते थे। मैं निश्चित रूप से दोबारा आईपीएल का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। इसलिए बस रन बनाते रहना होगा, आप नहीं जानते कुछ भी हो सकता है।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...