Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2020: आज ही के दिन MS Dhoni ने करोड़ों दिलों को तोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

OTD in 2020 आज ही के दिन MS Dhoni ने करोड़ों दिलों को तोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं, वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान है। एमएस धोनी ने आज ही के दिन 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, वह लगातार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 23 दिसंबर, 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शुरुआत में उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा, लेकिन फिर करियर के पांचवें वनडे मैच में विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ने वाले शतक ने धोनी को करियर को बदल दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में MS Dhoni बने भारत के कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग न लेने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया गया था। धोनी ने साउथ अफ्रीका में युवा इंडियन ब्रिगेड का नेतृत्व किया और टीम ट्रॉफी लेकर भारत लौटी थी।

एमएस धोनी के फैसलों के चलते ही भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2011 के लिए मजबूत टीम बनाने में मदद मिली थी। सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी भारत के महानतम कप्तानों में से एक बन गए। बाद में, फिर उनके नेतृत्व में भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 में खेला था भारत के लिए आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भारत के लिए आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। मुकाबले में धोनी भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनकर मैदान पर खड़े थे लेकिन फिर मार्टिन गप्टिल के थ्रो के चलते वह रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा रहा प्रदर्शन-

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 38.09 के औसत और 59.12 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 350 वनडे मैचों में 50.58 के औसत और 87.56 की स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है। धोनी ने 98 टी20 मैचों में भारत के लिए 37.6 के औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...