Skip to main content

ताजा खबर

15 अगस्त के मौके पर फैन्स फिर से देख रहे हैं Team India का ये वीडियो, आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

15 अगस्त के मौके पर फैन्स फिर से देख रहे हैं Team India का ये वीडियो, आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Team India (Image Credit- Instagram)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Team India के खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर रहे हैं, इस बीच अब टीम से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जो 15 अगस्त के मौके को और भी खास बना रहा है, साथ इस वीडियो को फैन्स एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने में लगे हुए हैं।

इस बार खिलाड़ियों के पोस्ट कुछ ज्यादा ही खास हैं

जी हां, Team India के खिलाड़ी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, वो इस बार हद से ज्यादा खास हैं। जहां टीम के खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद तिरंगे के साथ जो तस्वीरें और वीडियो लिए थे, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर खिलाड़ी वो सब शेयर कर रहे हैं और फैन्स को ये पोस्ट काफी पसंद भी आ रहे हैं।

15 अगस्त का दिन और Team India का ये वीडियो…

*स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Team India का पुराना वीडियो हो रहा है फिर वायरल।
*वीडियो में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम पहुंची थी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम।
*स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए पूरे जोश से खिलाड़ियों ने ‘गाया था मां तुझे सलाम’ गाना।
*विराट थे सबसे आगे, इस दौरान हजारों की संख्या में फैन्स भी गा रहे थे टीम के साथ गाना।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिर वायरल हुआ Team India का वीडियो

कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो देख खास दिन याद आ जाएगा आपको

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हारा हुआ फाइनल जीती थी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था, एक समय भारतीय टीम के हाथ से मैच निकल गया था और अफ्रीका टीम ने जीत की कहानी लिखना शुरू क दिया था। लेकिन फिर बुमराह ने एक विकेट लेकर खेल पलट दिया था, तो आखिरी ओवर में सूर्यकुमार के कैच ने टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी थी और उसके बाद भारतीय टीम ने सालों से चला आ रहा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया था। इससे पहले साल 2007 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उस समय धोनी टीम के कप्तान थे।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...