Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: मोहम्मद शमी की बेटी ने वंदे मातरम् पर किया खूबसूरत डांस, वीडियो हुआ वायरल

Watch Video मोहम्मद शमी की बेटी ने वंदे मातरम् पर किया खूबसूरत डांस वीडियो हुआ वायरल

Aairah & Mohammad Shami. (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी बेटी आईरा शमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शमी की नन्हीं बेटी ‘वंदे मातरम्’ गानें पर देशभक्ति डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में आईरा हरा, सफेद और केशरिया रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

मोहम्मद शमी की बेटी Aairah Shami ने किया खूबसूरत डांस

सोशल मीडिया पर जो भी इस वक्त शमी के बेटी का ये वीडियो देख रहा है वो उनकी खूब तारीफ कर रहा है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ”वंदे मातरम्”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)

आपको बता दें कि, तलाक होने के बाद अब मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां अलग-अलग रहते हैं। वही शमी की की बेटी अपनी मां हसीन जहां के साथ रहती है। लेकिन शमी अपनी बेटी और पत्नी का पूरा खर्चा उठाते हैं।

कहां हैं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी?

वहीं अगर भारतीय तेज गेंदबाज की बात करें तो मोहम्मद शमी को पहले टखने में चोट लगी थी और तब से वह क्रिकेट से दूर हैं। सफल सर्जरी के बाद वह पिछले कुछ महीनों से रिहैब में हैं। हालांकि उन्हें नेशनल टीम में वापसी से पहले मैच फिटनेस साबित करने के लिए आगामी दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया था, लेकिन भारतीय बोर्ड बीसीसीआई ने शायद उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देने का फैसला किया।

फिलहाल, शमी ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जहां वह मैच फिटनेस हासिल करने के लिए कोचों के साथ काम कर रहे हैं। विशेष रूप से, तेज गेंदबाज घरेलू मैदान पर अपनी वापसी के लिए बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...