Skip to main content

ताजा खबर

पिछले साल हुए अंपायर के साथ विवाद के बाद अब टॉम करन BBL के आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने को है पूरी तरह से तैयार

पिछले साल हुए अंपायर के साथ विवाद के बाद अब टॉम करन BBL के आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने को है पूरी तरह से तैयार

Tom Curran (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर टॉम करन इस समय द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इन्विंसिबल की ओर से भाग ले रहे हैं। यही नहीं टॉम करन बिग बैश लीग 2024-25 सीजन में भी बेहतरीन वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनको मेलबॉर्न स्टार्स ने 2 साल के प्री-ड्राफ्ट अनुबंध के लिए अपनी टीम में शामिल किया है और वो इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।

टॉम करन ने हाल ही में अपने चार मुकाबलों के सस्पेंशन को लेकर बड़ा खुलासा किया। इसके बाद घुटने में चोट लगने की वजह से वो सिर्फ दो ही मैच खेल पाए। टॉम करन इस बात से काफी खुश है कि सिडनी सिक्सर्स ने उनके साथ नहीं छोड़ा और उन्हें हमेशा ही सपोर्ट किया। बता दें, इंग्लिश ऑलराउंडर का सिडनी सिक्सर्स के साथ 6 साल का कार्यकाल अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक टॉम करन ने कहा कि, ‘पिछले साल जो मेरे साथ हुआ था वह कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहता है। हमने और सिक्सर्स ने मिलकर इस पूरे मामले को एक साथ सही किया। मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा कि सिक्सर्स ने भी मेरा साथ दिया। जब भी मैं फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने के लिए मैदान पर उतरता था तो मुझे हमेशा ही सम्मानित महसूस होता था। इस फ्रेंचाइजी में मेरे कई दोस्त रहे हैं।’

फैसला लेने का यही सही समय है: टॉम करन

अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यही सही समय है बदलाव करने का। इस चार्ज की टीम भी काफी अच्छी है और उनका प्रदर्शन हर सीजन में काफी शानदार रहा है। मैं उन खिलाड़ियों में से हूं जो अपनी टीम के लिए हमेशा ही लॉयल रहते हैं। आप लगातार बदलने की कोशिश नहीं करते हैं। जिन भी टीमों से मैं खेला हूं उन सबको यह पता है कि मैं उनके प्रति काफी लॉयल रहा हूं। मेलबर्न स्टार्स की ओर से भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’

टॉम करन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। अब बिग बैश लीग के आगामी संस्करण में भी यह अनुभवी ऑलराउंडर अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...

KKR vs MI, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 148...

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

BCCI (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले...

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: सभी 12 टीमों के स्क्वाड्स पर डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: all the squads (image via getty) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित किया...