Skip to main content

ताजा खबर

1 बिहारी 100 पे भारी- Virat Kohli के इस फैन ने पूरे इंटरनेट पर मचा दिया है बवाल- Marksheet हुई Viral

1 बिहारी 100 पे भारी- Virat Kohli के इस फैन ने पूरे इंटरनेट पर मचा दिया है बवाल- Marksheet हुई Viral

Virat Kohli Bihar Fan Marksheet Viral (Source X)

Virat Kohli Bihar Fan Marksheet Viral: क्रिकेटरों को अक्सर कुछ अंदाजा नहीं होता कि उनके फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए किस हद्द तक जा सकते हैं। क्योंकि आज कल फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब बिहार के रहने वाले विराट कोहली के एक बड़े फैन का मामला सामने आया है।

दरअसल, इंटरनेट पर एक स्कूल के छात्र की मार्कशीट वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपना नाम ‘विराट कोहली’ लिखा है। साथ ही इस फैन ने विराट की मां का नाम अपनी मां के नाम के तौर पर लिखा है और पिता के नाम की जगह किंग कोहली के पिता का नाम लिखकर आया है। अब उस लड़के की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्कशीट में लड़के ने अपना नाम विराट कोहली, मां का नाम सरोज कोहली, पिता का नाम प्रेमनाथ कोहली और रोल नंबर ‘18‘ और क्लास ‘RCB‘ लिखा है। गौरतलब है कि, 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है। और कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलते हैं, इसलिए लड़के ने परीक्षा में अपनी कक्षा का नाम ‘RCB’ लिखा है। वहीं, रजिस्ट्रेशन नंबर भी 18 है और शिफ्ट की जगह ओपनिंग लिखा है। क्योंकि कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हैं।

इसके अलावा सवालों के जवाब देने के लिए 4 विकल्प दिए गए हैं। गजब की क्रिएटिविटी दिखाने वाले इस लड़के ने उन गोल ऑप्शन को इस तरह से भरा है कि मिलकर सब ’18 RCB’ बन जाती है। इस मार्कशीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि विराट कोहली का कोई फैन अजीबो-गरीब हरकत कर सुर्खियों में आया हो। कुछ दिन पहले तमिलनाडु में रोहित शर्मा के एक फैन की तीखी बहस के बाद हत्या कर दी गई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्कशीट की वजह से लोगों ने अब विराट कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्योंकि अभी तक कोहली की RCB टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हालांकि, इस कारनामे की वजह से लड़के को अब फेल होना पक्का है।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...