Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred में आया Nicholas Pooran के बल्ले से ऐसा तूफान, 22 गज पर निकल गई गेंदबाजों की जान

The Hundred में आया Nicholas Pooran के बल्ले से ऐसा तूफान, 22 गज पर निकल गई गेंदबाजों की जान

Nicholas Pooran (Image Credit- X)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं, जहां इस लिस्ट में Nicholas Pooran का नाम भी आता है। टी20 क्रिकेट में जहां ये खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतर जाता है, वहां से पूरा मैच पलट जाता है और सिर्फ छक्कों की बारिश होती है। ऐसे ही कुछ पूरन ने The Hundred में कर दिखाया है और जो हवाई फायर उन्होंने अपने बल्ले से की है उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पंत जैसे हादसे का शिकार हो चुके हैं Nicholas Pooran

जी हां, वेस्टइंडीज का ये धाकड़ बल्लेबाज Nicholas Pooran एक समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिसके बाद उनको डॉक्टर ने हमेशा के लिए क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। ये बात साल 2015 की है जब पूरन 19 साल के थे, उस सड़क हादसे के बाद उनकी दोनों पैरों की सर्जरी भी हुई थी और उन्हें फिर से मैदान पर लौटने में 18 महीनों का समय लगा था।

Nicholas Pooran ने The Hundred में की छक्कों की बारिश

*The Hundred में Northern Superchargers ने Manchester Originals को हराया
*इस दौरान Nicholas Pooran ने Superchargers के लिए खेली 66 रनों की नाबाद पारी
*अपनी पारी के दौरान इस बल्लेबाज ने लगाए 2 चौके और 8 जबरदस्त लंबे-लंबे छक्के।
*पूरन ने एक छक्का तो 113 मीटर का लगाया, वो गया सीधे Manchester के मैदान से बाहर।

कुछ ऐसी धाकड़ बल्लेबाजी की थी Nicholas Pooran ने

ये छक्का गया था सीधे मैदान से बाहर

View this post on Instagram

A post shared by Northern Superchargers (@northernsuperchargers)

अब तक कैसा रहा है इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर?

दुनियाभर की लीग खेलने के अलावा पूरन अपने देश के लिए भी लगातार क्रिकेट खेलते हैं, जहां इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था। उसके बाद वो हर सीरीज और मेगा टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए नजर आते हैं, पूरन ने अभी तक कुल 61 वनडे मुकाबले खेले हैं जिनमें 3 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1,983 रन बनाए हैं। तो 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ये बल्लेबाज 2076 रन बना चुका है और 12 अर्धशतक भी पूरन ने लगाए हैं। दूसरी ओर IPL से वो LSG टीम से खेलते हैं और वहां भी वो अपनी बल्लेबाजी की कला दिखा चुके हैं।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...