Skip to main content

ताजा खबर

हम लोगों ने अपनी तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन….: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टेम्बा बावुमा ने किया बड़ा खुलासा

हम लोगों ने अपनी तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टेम्बा बावुमा ने किया बड़ा खुलासा

Temba Bavuma (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबलों को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भी पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने सभी विकेट खोकर 357 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट पर 173 रन पर घोषित कर दिया। वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाया और यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मैच खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया। टेम्बा बावुमा इस बात से काफी निराश थे कि वो पहले टेस्ट को अपने नाम नहीं कर पाए। उन्होंने पिच को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

टेम्बा बावुमा ने मैच के प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि, ‘हम लोगों ने अपनी तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में हमारे पास बहुत ही कम समय था। विकेट उतना नहीं टूटा जितना हमने उम्मीद की थी। हालांकि टीम के बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। Tristan Stubbs जैसे बल्लेबाजों को ऐसी पारी से काफी आत्मविश्वास मिला होगा। मौसम की वजह से हमारा काफी समय खराब हुआ।’

ऐसे विकट पर केशव महाराज और कगिसो रबाडा को ज्यादा से ज्यादा विकेट मिलते: टेम्बा बावुमा

बता दें, केशव महाराज और रबाडा ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्होंने दोनों पारी को मिलाकर कुल 12 विकेट झटके थे। जहां एक तरफ दूसरी पारी में केशव महाराज ने चार विकेट अपने नाम किए वहीं रबाडा ने एक विकेट लिया।

टेम्बा बावुमा ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों के पास जितनी चीजें थी हमने उसका काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया। अगर थोड़ा और समय होता तो रिजल्ट कुछ और होता। इस पिच पर केशव महाराज और रबाडा को विकेट जरूर मिलते। बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। दो खिलाड़ियों ने अटैक किया और बाकी लोगों ने उनका सपोर्ट किया।’

इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 15 अगस्त से गयाना में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...