Skip to main content

ताजा खबर

मैदान में Brian McMillan की धमकी से डर के मारे कांप उठे थे Shane Warne, मार्क टेलर ने किया बड़ा खुलासा

मैदान में Brian McMillan की धमकी से डर के मारे कांप उठे थे Shane Warne, मार्क टेलर ने किया बड़ा खुलासा

Mark Taylor (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन, और स्पोर्ट्स कमेंटेटर के शो The Willow Talk के नए एपिसोड में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एपिसोड में उन्होंने खेल से जुड़ी कई बातें की। शो में मार्क टेलर से उनके अब तक के सबसे यादगार वन-लाइनर के बारे में पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न और पूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रायन मैकमिलन के बीच मैदान में हुई बातचीत का जिक्र किया। टेलर ने बताया कि कैसे मैकमिलन की एक धमकी से शेन वॉर्न मैदान में डर के मारे कांप उठे थे।

ब्रायन मैकमिलन और शेन वॉर्न के बीच हुई बातचीत को विस्तार में जानें यहां-

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 1993-94 में हुई सीरीज के तीसरे टेस्ट की चौथी पारी के दौरान, अफ्रीकी टीम सीरीज में जीत के लिए 321 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और ऑस्ट्रेलिया को ड्रा बचाने के लिए उन्हें ऑलआउट करने की जरूरत थी। मैदान में काफी तनावपूर्ण माहौल था, खासकर जब क्रीज पर मैकमिलन थे, और कुछ विकेट शेष थी। शेन वॉर्न मैकमिलन को आउट करने के लिए काफी ज्यादा स्ट्रगल कर रहे थे।

मार्क टेलर ने शेन वॉर्न और ब्रायन मैकमिलन के बीच हुई बातचीत को लेकर बात करते हुए बताया कि, वॉर्न ने गेंदबाजी करने से पहले मैकमिलन को अपनी आगामी डिलीवरी के बारे में बताया था। लेकिन फिर भी मैकमिलन वॉर्न की ज्यादातर गेंदों का सामना करने में असफल रहे थे। फिर, कुछ ओवरों के बाद मैकमिलन अपनी पकड़ और मजबूत बना चुके थे और वहीं वॉर्न भी उन्हें गेंदबाजी करते रहे थे।

मैकमिलन फिर अपने रौबदार अंदाज में पिच पर आगे बढ़े और शेन वॉर्न को डराने वाली धमकी दे डाली। मैकमिलन की इस हरकत से वॉर्न काफी ज्यादा डर गए थे। मैकमिलन ने वॉर्न से कहा था, “Hey Warnie!  साउथ अफ्रीका में रोज बहुत से लोग मरते हैं, एक और से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” मार्क टेलर के इस खुलासे को सुनकर एलिसा हीली समेत पूरा पॉडकास्ट पैनल हंसने लगा था।

मार्क टेलर उस मैच के दौरान पास में ही फील्डिंग कर रहे थे, उन्होंने देखा कि वॉर्न डर से कांप रहे थे। चिंतित होकर, वह फिर रन-अप में वॉर्न से बात करने के लिए उनके पास गए थे। मैच की बात करें तो, शेन वॉर्न ने ब्रायन मैकमिलन को 38 गेंदों में केवल 4 रन पर आउट कर दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में 191 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...