Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तस्कीन अहमद और इस दिग्गज की हुई वापसी

PAK vs BAN Test Series बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान तस्कीन अहमद और इस दिग्गज की हुई वापसी

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए रविवार, 11 अगस्त को 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शान्तो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम की टीम में वापसी हुई है।

तस्कीन अहमद ने जून 2023 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसके बाद कंधे की चोट के चलते उन्होंने इस फॉर्मेट से ब्रेक ले लिया था। मुश्फिकुर रहीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली थी। चयनकर्ताओं ने शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम जैसे खिलाड़ियों को भी चुना है।

बांग्लादेश ने 5 तेज गेंदबाजों को दी है टीम में जगह

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने टीम में पांच तेज गेंदबाजों को जगह दी है, जिससे पता चलता है कि टीम आक्रमक अंदाज में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड-

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद

12 अगस्त को दौरे के रवाना होगी बांग्लादेशी टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम तय समय से पांच दिन पहले यानि 12 अगस्त को पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना होगी। यह फैसला बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। बांग्लादेश टीम 17 अगस्त को इस्लामाबाद जाने से पहले 14-16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग लेगी। वहीं फिर टीम 21 अगस्त को पहले मैच से पहले 18-20 अगस्त तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...