Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से तेरह साल के बच्चे की मौत, मां ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से तेरह साल के बच्चे की मौत मां ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

(Image Credit- Twitter X)

दिल्ली के कोटला विहार फेस- 2 के रनहोला इलाके से एक बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि इलाके में क्रिकेट खेलते समय एक 13 साल के बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को बच्चा इलाके के किसी ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था, तो वहीं जब वह पास की गौशाला में गेंद को लाने पहुंचा, तो वहां पर मौजूद एक लोहे के खंबे, जिसमें करंट आ रहा था, उससे चिपकने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद उन्हें उन्हें दिन के समय एक फोन आया जिसमें बिजली के झटके के कारण एक लड़के की मौत की सूचना मिली। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़के को DDU अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और पुलिस ने रनहोला थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

तो वहीं उक्त मामले को लेकर आउटर दिल्ली के डीसीपी Jimmy Chiram ने कहा- हमें शनिवार 10 अगस्त 2024 को दोपहर 1.27 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। यह करंट लगने से एक लड़के की मौत के संबंध में रनहोला पुलिस स्टेशन में आई थी। इसके बाद जांच करने गई टीम को पता चला कि कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट खेल रहा लड़का गौशाला में बिजली ले जाने वाले लोहे के खंभे के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत पीसीआर वैन द्वारा DDU अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बच्चे की मां ने दिया बयान

तो वहीं घटना को लेकर मृतक बच्चे की मां ने कहा- मेरा बेटा, जो एक सरकारी स्कूल की कक्षा 7 का छात्र था, शनिवार को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। वह गेंद लेने के लिए गौशाला के पास गया। गौशाला में बिजली का तार ले जाने वाले खंभे से उसे करंट का झटका लगा।

कई छोटे बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में जाते हैं और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। जब मेरा बेटा मर रहा था, तो कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। मेरा बड़ा बेटा उसकी जान बचाने के लिए वहां चिल्ला रहा था, लेकिन एक भी व्यक्ति ने गौशाला वालों से बिजली बंद करने के लिए नहीं कहा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...