Skip to main content

ताजा खबर

“मेरी तुलना उनसे करना बंद कर दो…” स्मृति मंधाना ने Virat Kohli को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया?

“मेरी तुलना उनसे करना बंद कर दो…” स्मृति मंधाना ने Virat Kohli को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया?

Virat Kohli and Smriti Mandhana. (Image Source: BCCI-IPL/WPL)

Smriti Mandhana on Comparison with Virat Kohli: विराट कोहली का सम्मान सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई क्रिकेटर भी करते हैं। युवा खिलाड़ी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। कोहली ने अपने 16 साल के करियर में अब तक 80 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं और 26,942 रन जड़े हैं। आधुनिक समय में जो भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करता है उन युवा बल्लेबाजों की तुलना किंग कोहली से की जाने लगती है।

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए अक्सर उनकी तुलना किंग कोहली से की जाती है। संयोगवश दोनों का जर्सी नंबर भी 18 है।

स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर

स्मृति मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी और तब से वह एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन कर रही हैं। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में स्मृति के नाम तीन हजार से ज्यादा रन हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर के रिटायरमेंट के बाद स्मृति ही टीम इंडिया की अगली कप्तान बन सकती हैं।

स्मृति मंधाना ने कोहली को लेकर दिया बयान

कई क्रिकेटरों की तुलना विराट कोहली से होती है और स्मृति मंधाना भी उनमें से एक ही हैं। लेकिन मंधाना नहीं चाहतीं कि फैंस उनकी तुलना विराट से करें। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कोहली की तारीफ की और उनसे किए जाने वाले तुलना पर कहा-

“विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो हासिल किया है वह अद्भुत है। सिर्फ इसलिए मेरी तुलना उनसे मत करो क्योंकि मैं 18 नंबर की जर्सी पहनती हूं, मुझे इस तरह की तुलना पसंद नहीं।”

विराट कोहली का प्रदर्शन हाल ही में हुई श्रीलंका सीरीज में बेहद निराशाजनक है

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। तीन मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली। कोहली को श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और तीनों मैचों में वह LBW आउट हुए।

इन तीन पारियों में कोहली ने तीन 58 रन ही बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 19.33 रहा, जो श्रीलंका के खिलाफ किसी सीरीज में उनका अब तक का सबसे खराब औसत है। हालांकि, अब विराट कोहली कुछ समय के लिए दोबारा एक्शन में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि टीम इंडिया सीधे सितंबर में घरेलू सीजन शुरू करने के लिए तैयार है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...