Skip to main content

ताजा खबर

तमिलनाडु सरकार ने की बड़ी घोषणा, कोयंबटूर में बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

Tamil Nadu Cricket Stadium (Photo Source: X/Twitter)

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कोयंबटूर में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम के बाद यह तमिलनाडु का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जो पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। बता दें, चेपॉक स्टेडियम देश का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम भी है। 

मुख्यमंत्री ने संसदीय चुनावों के दौरान की थी घोषणा

कोयंबटूर में स्टेडियम बनाने की घोषणा संसदीय चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा की गई थी। राज्य के उद्योग मंत्री (State Industries Minister) टीआरबी राजा और युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री (Minister for Youth Welfare and Sports Development) उदयनिधि स्टालिन इस प्रोजेक्ट में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने लोकल टैलेंट और तमिलनाडु के स्पोर्टिंग प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए लिखा था,

हम कोयंबटूर के खेल प्रेमी लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, कोयंबटूर में एक स्टेट ऑफ द आर्ट क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस स्टेडियम का लक्ष्य चेन्नई के प्रतिष्ठित MAC स्टेडियम के बाद तमिलनाडु का दूसरा इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड क्रिकेट वेन्यू बनना है। हमारी सरकार और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में प्रतिभाओं और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

As a sports and cricket enthusiast, I would like to add one more promise to our election manifesto for #Elections2024:

🏏🏟️ We will take efforts to establish a state-of-the-art cricket stadium in Coimbatore, with the active participation of the sports loving people of… https://t.co/B6rpHJKSBI

— M.K.Stalin (@mkstalin) April 7, 2024

नये स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं

तमिलनाडु में बनने जा रहे नये क्रिकेट स्टेडियम में VIP और कॉर्पोरेट सुविधाएं, खिलाड़ियों का लाउंज, एक मीडिया सेंटर, पब्लिक कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, गैलरी, क्रिकेट म्यूजियम, सहित कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा इंडोर प्रैक्टिस एरिया, स्पेशलिस्ट फील्डिंग जोन्स और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर भी होंगे।

बता दें, यह स्टेडियम लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम और बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे फेमस स्टेडियमों को देखते हुए बनाया जाएगा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...