Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले बड़ी रिपोर्ट आई सामने, इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़, 17 साल का सूखा करेंगे खत्म

IPL 2025 से पहले बड़ी रिपोर्ट आई सामने, इस फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे राहुल द्रविड़, 17 साल का सूखा करेंगे खत्म

Rahul Dravid (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राहुल द्रविड़ को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स टीम में कुमार संगकारा की जगह ले सकते हैं।

बता दें, हाल ही में राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल पूरी तरह से समाप्त हुआ। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कुमार संगकारा जो आईपीएल 2021 सीजन से राजस्थान रॉयल्स टीम का भाग है वो ECB में इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट के मुख्य कोच नियुक्त किए जा सकते हैं। यही नहीं राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा राहुल द्रविड़ आईपीएल के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन के रूप में भी कार्य संभाल सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राहुल द्रविड़ को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है

बता दें, राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2013 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी राहुल द्रविड़ ने 40 मुकाबलों में की थी जिसमें से 23 में टीम ने जीत दर्ज की थी। संन्यास लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को मेंटर के रूप में टीम में शामिल किया।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो 2008 सीजन के बाद टीम ने एक बार भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था। हालांकि टीम को क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...