Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर की भी अब यही है अपील, विनेश फोगाट को मिले पेरिस ओलंपिक में रजत पदक

सचिन तेंदुलकर की भी अब यही है अपील, विनेश फोगाट को मिले पेरिस ओलंपिक में रजत पदक

Sachin Tendulkar Tweet About Vinesh Phogat (Pic SOurce-X)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रेसलर विनेश फोगाट का सपोर्ट किया है। बता दें, इस समय खेले जा रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल से पहले डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया था।

तमाम भारतीय फैंस इस चीज से काफी निराश हुए थे कि विनेश फोगाट रेसलिंग इवेंट में गोल्ड पदक से चूक गई। अब इस पूरे मामले को लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपना पक्ष रखा है। सचिन तेंदुलकर ने यह अपील की है कि विनेश फोगाट को लेकर ज्यादा कड़े फैसले नहीं लिए जाए।

विनेश फोगाट को लेकर सचिन तेंदुलकर ने यह भी अपील की है कि उन्हें रजत पदक जरूर मिलना चाहिए, क्योंकि महिला रेसलर ने अपनी प्रतिद्वंदी को सही तरीके से हराकर टॉप 2 में अपनी जगह बनाई थी।

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट:

बता दें, डिसक्वालिफ़ाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले में अभी फैसला आया नहीं है, लेकिन CAS ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर रहा है कि मौजूदा ओलंपिक खेलों से पहले इस मामले में वह अपना फैसला सुना सकता है।

यह विनेश फोगाट के लिए काफी अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर CAS को विनेश फोगाट कहीं से भी गलत नहीं लगती है, तो उन्हें रजत पदक मिल सकता है। CAS ने एक बयान जारी कर बताया है कि डॉ एनाबेला बेनेट इस मामले की सुनवाई कर रही हैं और वह ओलंपिक खेलों के अंत तक इस मामले पर फैसला दे सकती हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक भारत ने चार ब्रॉन्ज मेडल और एक रजत पदक अपने नाम किया है। मनु भाकर ने सबसे पहले शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्वप्निल कुसाले ने भी शूटिंग में ही यह मेडल जीता, जबकि भारतीय हॉकी टीम ने 8 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने पुरुष जैवलिन थ्रो में 8 अगस्त को रजत पदक जीता।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...