Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित का मतलब….धुआंधार बल्लेबाजी”- टीम इंडिया के इस दिग्गज स्पिनर ने की हिटमैन की तारीफ

“रोहित का मतलब….धुआंधार बल्लेबाजी”- टीम इंडिया के इस दिग्गज स्पिनर ने की हिटमैन की तारीफ

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में हुए श्रीलंका वनडे मैचों में निडर बल्लेबाजी के लिए कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। हाल ही में, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन भूलने योग्य रहा रहा था। इस सीरीज में मेजबान ने भारत को 2-0 से शिकस्त दी थी। तीसरे वनडे में श्रीलंका ने मेहमान टीम को 132 रनों से हरा दिया और दो ज़बरदस्त जीत के साथ सीरीज़ अपने नाम कर ली।

इस तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित ने 52.33 की औसत और 141.44 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 157 रन बनाए। इस बीच, अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रवि अश्विन ने सीरीज में अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा की सराहना की है।

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर आर अश्विन ने कह दी बड़ी बात

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, अश्विन ने रोहित के आक्रामक इंटेंट को लेकर बात की। अश्विन ने माना कि रोहित की बल्लेबाजी टीम के लिए कुछ सकारात्मक चीजों में से एक रही। उन्होंने कहा कि, “श्रीलंका सीरीज में एक चीज जो मेरे लिए सबसे अलग रही, वह थी एक बार फिर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या हो रहा है, कोई डर नहीं है, रोहित का मतलब है कि मैं धुआंधार खेलने जा रहा हूं। एक बल्लेबाज के रूप में, रोहित इस समय शानदार हैं।”

टीम इंडिया को इस साल अपनी एकमात्र वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ ही खेलनी थी और अब प्लेयर्स को 40 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। भारत को अब इस साल सिर्फ टी20 और टेस्ट मुकाबले ही इस साल खेलने हैं। अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, टीम इंडिया को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से इस साल टक्कर लेनी है।

वहीं, अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड की मेजबानी भारत को करनी है, जिसके खिलाफ टीम इंडिया को टी20 और वनडे मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अब सीधे इंग्लैंड सीरीज में ही 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाएंगे और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में खेलती नजर आएगी।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...