Skip to main content

ताजा खबर

“मैं ठीक हूं, सोशल मीडिया पर विश्वास मत करो”- अपने वायरल वीडियो को लेकर विनोद कांबली का बड़ा खुलासा

मैं ठीक हूं सोशल मीडिया पर विश्वास मत करो- अपने वायरल वीडियो को लेकर विनोद कांबली का बड़ा खुलासा

Vinod Kambli Viral video (Source: X)

Vinod Kambli Viral Video Reality: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का लड़खड़ाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में फैंस ने देखा कि कांबली चलना तो दूर की बात है वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें कुछ कदम चलने के लिए तीन लोगों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, कांबली की हेल्थ पर अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। कांबली के करीबी क्रिकेट मित्रों ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

सोशल मीडिया पर भरोसा मत करो- विनोद कांबली

दरअसल गुरुवार को कांबली के स्कूल के क्लासमेट रिकी और प्रथम श्रेणी के अंपायर मार्कस ने अपने दोस्त से मुलाकात की। दोनों के जरिए कांबली ने बताया कि, “मैं ठीक हूं, सोशल मीडिया पर विश्वास मत करो।” हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्कस ने कहा, ”जब हम उनसे मिले तो वह बहुत खुशमिजाज लग रहे थे। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत पहले से बेहतर है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पुराना है। उनके पेट पर चर्बी नहीं है और वह अपना खाना भी अच्छे से खाते हैं। पूरा परिवार मौजूद था और एक-दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहा था। उनके बेटे क्रिस्टियानो भी अपने पिता की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह अपने पिता से बैटिंग टिप्स ले रहे थे।”

रिकी और मार्कस ने गुरुवार दोपहर को लगभग पांच घंटे कांबली के साथ बिताए। कांबली ने इस दौरान पुराने हिंदी गाने भी गाए। 52 वर्षीय कांबली को पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रही हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई थी।

कांबली ने अपने करियर के शुरुआती दौर में घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 129 मैचों में 59.67 की औसत से 9965 रन बनाए। कांबली ने 1991 में भारत के लिए पदार्पण किया। उन्होंने पहला इंटरेशनल मैच शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...