Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अरशद नदीम के Gold Medal जीतते ही होटल रूम में खुशी से झूम उठी पाकिस्तानी टीम

VIDEO: अरशद नदीम के Gold Medal जीतते ही होटल रूम में खुशी से झूम उठी पाकिस्तानी टीम

Arshad Nadeem & Pakistan Team (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024: मेन्स जैवलीन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा को हराकर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नदीम ने फाइनल में दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया है, यह थ्रो ओलंपिक का ऑल-टाइम रिकॉर्ड बन चुका है। भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता, वहीं ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन ने 88.54 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ड मेडल जीता है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अरशद नदीम के गोल्ड मेडल जीतने पर फुले नहीं समां रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पाकिस्तान-ए टीम के खिलाड़ी होटल रूम में जमकर जश्न मना रहे हैं।

यहां देखें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किया गया वीडियो-

वीडियो में सरफराज अहमद, उमर गुल, युवा खिलाड़ी मोहम्मद हुरिया और कई सारे खिलाड़ी अरशद नदीम की जीत पर खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने वीडियो में नदीम को जीत की बधाई देते हुए खास संदेश भी दिया है।

एक गोल्ड मेडल से पूरे देश का मूड बदल गया- शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को जीत की बधाई दी है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा,

अचानक ही इस शेरे के बेटे ने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिला दिया। क्या खिलाड़ी है अरशद आपने इसे अपने दम पर कड़ी मेहनत और क्षमता से हासिल किया है। आपको, पाकिस्तान को बहुत-बहुत बधाई। एक गोल्ड मेडल से पूरे देश का मूड बदल गया।

वहीं, दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अविश्वसनीय उपलब्धि अरशद नदीम, आपने सूखे को तोड़ दिया है और पाकिस्तान को गौरवान्वित किया है। 92.97 मीटर इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगा। इस उपलब्धि के लिए बधाई।” 

पाकिस्तान के मौजूदा व्हाइट-बॉल क्रिकेट कप्तान बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा, “30 सालों के लंबे समय के बाद, गोल्ड पाकिस्तान में वापस आ गया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए अरशद नदीम को बहुत-बहुत बधाई।” 

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...