Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शिवम दूबे ने की कसी हुई गेंदबाजी, चार ओवर में दिए मात्र इतने रन 

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शिवम दूबे ने की कसी हुई गेंदबाजी, चार ओवर में दिए मात्र इतने रन 

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑलराउंडर शिवम दूबे (Shivam Dube) बहुत ही ज्यादा कसी गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं, जिससे श्रीलंका भारत के खिलाफ पावरप्ले में हाथ नहीं खोल सकी।

तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में औसत प्रदर्शन करने के बाद, दूबे पर तीसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। तो वहीं टीम की इस उम्मीद पर दूबे एकदम खरे उतरे हैं। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मेजबान श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित ने दूबे को पावरप्ले में ही गेंद थमाई।

दूबे श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए और इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन खर्चे। इसके बाद उन्होंने चौथा ओवर फेंका और इसमें भी उन्होंने सिर्फ 1 रन खर्चा। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका की पारी का छठा ओवर डाला और इस ओवर में दुबे ने मात्र 1 रन दिया।

इसके बाद दूबे 8वां ओवर डालने आए और इस ओवर में उन्होंने 5 रन दिए। दूबे ने फेंके चार ओवर में पावरप्ले में सिर्फ 9 रन दिए, जिससे टीम इंडिया मेजबान टीम पर शुरू से शिकंजा कसने में कामयाब रही।

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 249 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं। श्रीलंका के लिए ओपनर अविष्का फर्नाडो ने 96 तो पथुम निसंका ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 59 तो कामिंडू मेंडिस ने 23* रनों का योगदान दिया।

तो वहीं टीम इंडिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डेब्यू कर रहे रियान पराग को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया इस टारगेट को हासिल कर पाती या नहीं?

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...