Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एडवाइजर बने एक दिन भी नहीं हुआ कि Waqar Younis को लेकर दायर हो गई याचिका, जाने क्या है पूरा मामला?

Waqar Younis. (Photo credit ARIF ALI/AFP/Getty Images)

पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर कानूनी चुनौतियां सामने आई हैं। बता दें कि मशकूर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक ने नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाते हुए, लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

कोर्ट में इस याचिका का प्रतिनिधित्व नदीम सरवर नाम का एक वकील कर रहा है, क्योंकि याचिका में कहा गया है कि प्रक्रिया में यूनिस की नियुक्ति के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है। साथ ही याचिका में पाकिस्तान मैन्स टीम के सफेद गेंद के कोच के रूप में गैरी कर्स्टन और लाल गेंद के कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति की प्रक्रियाओं में अनियमितता का भी जिक्र किया गया है।

याचिका के अनुसार वकार यूनिस की नियुक्ति पूरी तरह से गैर-कानूनी है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर कोई भी विज्ञापन समाचार पत्रों में नहीं निकाला था। इसी बात को लेकर मशकूर हुसैन का कहना है कि वकार यूनिस की नियुक्ति को रद्द किया जाए।

वकार यूनिस ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का क्रिकेट एडवाइजर बनने के बाद 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर, कप्तान व कोच वकार यूनिस का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि PCB में अपनी इस नियुक्ति के बाद यूनिस ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा-

हम टीमों का नेतृत्व करने के लिए पांच दिग्गजों को नियुक्त करेंगे और मैं पहले से ही उनमें से कुछ के संपर्क में हूं। क्रिकेट की वर्तमान स्थिति स्पष्ट है, सुधार आवश्यक हैं। हालांकि, स्टेडियम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमारा ध्यान खेल की क्वालिटी को बढ़ाने पर होना चाहिए।

इस प्रक्रिया में प्रसिद्ध क्रिकेटरों और दिग्गजों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। इन हस्तियों को शामिल करने का चेयरमैन का सुझाव अच्छा है। हमने कुछ पूर्व दिग्गजों के साथ चर्चा की है। हम जल्द ही उन लोगों के नामों की घोषणा करेंगे, जो खेल को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...