Skip to main content

ताजा खबर

Paris Olympics 2024: “क्या शानदार प्रयास….”- सेमीफाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, दिनेश कार्तिक ने किया खास ट्वीट

Paris Olympics 2024 क्या शानदार प्रयास- सेमीफाइनल में पहुंची विनेश फोगाट दिनेश कार्तिक ने किया खास ट्वीट

Vinesh Phogat & Dinesh Karthik (Photo Source: X/Getty Images)

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट जारी पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। विनेश ने आज (6 अगस्त) पहले 50 KG इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को हराकर इतिहास रचा।

विनेश जापान की यूई सुसाकी को मात देने वाली दुनिया की पहली रेसलर भी बन गईं है। सुसाकी ने इससे पहले लगातार 82 मैच जीते थे। विनेश मैच में अंत तक 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन फिर उन्होंने अंतिम 20 सेकंड में अपना कमाल दिखाते हुए 3-2 से जीत दर्ज की, और क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।

विनेश फोगाट ने फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बता दें विनेश ने 2016 में रियो में ओलंपिक में अपना डेब्यू किया था, वह अब इस मेगा इवेंट में अपना पहला सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गजमन का सामना करेगी। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, विनेश फोगाट के प्रदर्शन से काफी ज्यादा गर्व महसूस कर रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर विनेश को बधाई देते हुए खास ट्वीट किया है।

दिनेश कार्तिक ने विनेश फोगाट को लेकर लिखी यह बात

विनेश फोगाट क्या शानदार प्रयास है आपका, अगले राउंड के लिए ऑल द बेस्ट

यहां देखें विनेश फोगाट को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बिरादरी की प्रतिक्रिया-

SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका के प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट SA20 में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह लीग के तीसरे सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कार्तिक साउथ अफ्रीका की धरती में बल्ले और विकेट के पीछे से क्या कमाल करते हैं।

आपको बता दें दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह आईपीएल के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच के रूप में नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...