Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान के बाद भारत भी भूल गई कि स्पिनर्स को कैसे खेलना है’ श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार के बाद बासित अली का बड़ा बयान

‘पाकिस्तान के बाद भारत भी भूल गई कि स्पिनर्स को कैसे खेलना है’ श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार के बाद बासित अली का बड़ा बयान

IND vs SL (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं 4 अगस्त को इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया है।

लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की, और भारतीय टीम को जल्दी ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका से मिले 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 42.2 ओवर बाद 208 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए मुकाबले में स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे और चरित असलंका ने मिलकर 9 विकेट हासिल किए।

दूसरी ओर, मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की इस हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basil Ali) का बड़ा बयान सामने आया है। बासित का कहना है कि पाकिस्तान के बाद भारत भी भूल गई है कि स्पिनर्स का किस तरह से सामना करना है।

भारत की हार पर बासिल अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि श्रीलंका बनाम भारत कोलंबो में हुए दूसरे वनडे मैच के बाद बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक ताजा वीडियो के माध्यम से कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद भारत भी भूल गया है कि स्पिनरों के खिलाफ कैसे बल्लेबाजी करनी है।

शायद इसलिए क्योंकि उनका फोकस टी20 पर ज्यादा था। शिवम दुबे का आउट होना देखकर मुझे दुख हो रहा है। वह इसे हाथ से भी नहीं पढ़ सका। पहले मैच में वाॅशिंगटन सुंदर भी इसी अंदाज में आउट हुए थे।

बासित ने आगे कहा- शिवम दुबे को केवल टी20 के लिए रखें, वनडे क्रिकेट के लिए न चुनें। अगर उन्हें चुने तो पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर के मैच खिलाएं। भारत की वनडे टीम हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बिना पूरी नहीं हो सकती।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...