Skip to main content

ताजा खबर

हिटमैन ने छक्का लगाने के मामले में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

हिटमैन ने छक्का लगाने के मामले में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दोनों मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया है। रोहित ने गत रविवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (64) खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के भी जड़े।

इस दौरान पारी का तीसरा छक्का लगाते ही वह वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 पारियों में 179 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने यहां गेल को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 152 पारियों में 177 छक्के हैं।

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (166 छक्के) तीसरे, सनथ जयसूर्या (109 छक्के) चौथे और मार्टिन गुप्टिल (103 छक्के) 5वें नंबर पर हैं। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए इस फॉर्मेट में 100 छक्के नहीं जड़ सका है। एक्टिव प्लेयर्स में विराट कोहली 86 छक्के के साथ 10वें पायदान पर हैं।

ODI में बतौर सलामी बल्लेबाज 300 छक्के पूरे किए Rohit Sharma ने

रोहित ने इस पारी में वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 300 (अब 302) छक्के भी पूरे किए हैं। वह अब इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गेल 328 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं।इसी तरह रोहित पहले वनडे में 3 छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक 234 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इयोन मोर्गन (233) को पीछे छोड़ा था। रोहित वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 619 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं।

वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में रोहित 264 मैचों में 330 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ़ पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी हैं, जो 398 मैचों में 351 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं और क्रिस गेल उनसे सिर्फ़ एक छक्का आगे हैं, जो 301 मैचों में 331 छक्कों के साथ उनसे सिर्फ़ एक छक्का आगे हैं।

रोहित के नाम वनडे में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (297 मैचों में 229 छक्के) और सचिन तेंदुलकर (463 मैचों में 195 छक्के) जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...