Skip to main content

ताजा खबर

ओलंपिक में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद, कार्लोस अल्कारेज को सचिन तेंदुलकर ने दी बड़ी सलाह, जाने क्या कहा?

ओलंपिक में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद, कार्लोस अल्कारेज को सचिन तेंदुलकर ने दी बड़ी सलाह, जाने क्या कहा?

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter/X)

Paris Olympics 2024: पेरिस में जारी ओलंपिक में कल 4 अगस्त को टेनिस में गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच, दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और युवा कार्लोस अल्कारेज के बीच खेला गया।

तो वहीं इस मुकाबले में 37 वर्षीय जोकोविच ने अल्कारेज को सीधे मुकाबले में 7-6, 7-6 के सेट से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि युवा खिलाड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर, इस कड़े मुकाबले में 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी की हार पर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), युवा खिलाड़ी को बड़ी सलाह देते हुए नजर आए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने कार्लोस अल्कारेज को दी अहम सलाह

बता दें नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के बीच हुए फाइनल मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में सचिन ने लिखा- शाबास नोवाक जोकोविच, पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर।

कार्लोस अल्कारेज आपने एक मजबूत लड़ाई लड़ी और जाहिर है कि आपका आने वाले कल उज्ज्वल है, लेकिन जोकोविच जब भी सर्विस करते थे तो उनकी आस्तीन में एक इक्का होता था। मेरी राय में, आज यह उनकी सफलता की यही कुंजी थी। अल्कारेज के पास वह सब कुछ है जो इस खेल में चाहिए, लेकिन सभी जगहों पर हावी रहने के लिए उसे अपने सर्विस बढ़ानी होगी।

देखें सचिन तेंदुलकर की ये सोशल मीडिया पोस्ट

नोवाक जोकोविच ने 16 साल बाद जीता ओलंपिक पदक

तो वहीं इस जीत के बाद सर्बियाई खिलाड़ी ने करीब 16 साल बाद ओलंपिक पदक अपने नाम किया है। इससे पहले जोकोविच ने साल 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक में ब्रांन्ज मेडल अपने नाम किया था। साथ ही अगर अल्कारेज यह फाइनल मैच जीत जाते, तो उनके पास सबसे कम उम्र में ओलंपिक चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन दुखद वह इसे हासिल नहीं कर पाए।

আরো ताजा खबर

स्मृति मंधाना की कप्तानी में हरमनप्रीत कौर निभाएंगी अहम भूमिका, BCCI अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद,...

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराया, कीमो पाॅल ने खोला पंजा 

WI vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...

IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है।...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

T. Natarajan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के...