Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने महिला क्रिकेट के विकास को लेकर उठाया बड़ा कदम, यहां पर होंगे टैलेंट हंट के ट्रायल 

PCB ने महिला क्रिकेट के विकास को लेकर उठाया बड़ा कदम, यहां पर होंगे टैलेंट हंट के ट्रायल 

PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए, जमीनी स्तर पर एक बड़ा काम करने जा रहा है। बता दें कि देश में पीसीबी द्वारा महिला क्रिकेट टैलेंट खोजने के लिए 4-5 अगस्त से विभिन्न जगहों पर ट्रायल चलाए जाएंगे, जिसमें गिलगिट पाकिस्तानी स्थित Sost Valley भी शामिल है।

यह पाकिस्तान के वीमेंस क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब इस वैली में नई महिला क्रिकेटरों की खोज के लिए ट्रायल होने जा रहे हैं। साथ ही इस वैली में क्रिकेट के प्रति एक अलग ही नजरिया देखने को मिलता है। यहां से आने वाले खिलाड़ी खेल को लेकर काफी गंभीर होते हैं।

तो वहीं देश होने वाले इन ट्रायल्स के लिए नेशनल वीमेंस सेलेक्श कमिटी के अध्यक्ष असद शफीक और बतूल फातिमा भी मौजूद रहेंगे और नए खिलाड़ियों के टैलेंट को परखते हुए नजर आएंगे। साथ ही इस हंट में खिलाड़ियों के सेलेक्ट होने के बाद, चुने हुए खिलाड़ियों के ऑनलाइन ट्रायल्स लिए जाएंगे।

असद शफीक और बतूल फातिमा ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, देश में होने वाले इन ट्रायल्स को लेकर अशद शफीक ने कहा- ये ट्रायल्स चयनकर्ताओं को महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को खोजने और विकसित करने में मदद करेंगे। हम यह सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं कि देश के हर कोने से टैलेंट को चमकने का उचित मौका मिले। यह प्रक्रिया उन्हें घरेलू टीमों का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाएगी, जिससे अंततः वे भविष्य में राष्ट्रीय टीमों के लिए खेल सकेंगे।

तो वहीं आगे बतूल फातिमा ने कहा- युवा टैलेंट को निखारने के हमारे प्रयासों में ओपन ट्रायल एक महत्वपूर्ण कदम है। हम महिला क्रिकेट के भविष्य के सितारों को आगे आकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। मैं सभी माता-पिता से आग्रह करूंगी कि वे अपनी बेटियों को राष्ट्रव्यापी चयन परीक्षणों में भाग लेने में मदद करके उनके क्रिकेट सपनों को पूरा करने में सहायता करें।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...