Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL: हेड कोच गंभीर ने किसी को नहीं छोड़ा, अब कप्तान रोहित शर्मा से करवाई जमकर गेंदबाजी प्रैक्टिस

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, टीम इंडिया 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 230 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

रोहित शर्मा एंड कंपनी आज दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह दूसरा वनडे मैच शुरु होने से पहले बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा की बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें-

Skipper Rohit Sharma was seen rolling his arm ahead of the second ODI against Sri Lanka in Colombo.

📸: Sony Liv pic.twitter.com/mWMqlOf66N

— CricTracker (@Cricketracker) August 4, 2024

पहले वनडे के टॉस के दौरान रोहित ने गेंदबाजी करने के सवाल का दिया था यह जवाब-

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के टॉस के दौरान रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया था कि क्या वो इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था,

मैं इस सीरीज में गेंदबाजी नहीं करुंगा, मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करुंगा। हमारी टीम में काफी गेंदबाज है जो मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

दूसरे वनडे में 2 रन बनाते ही हिटमैन रचेंगे बड़ा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 2 रन बनाते ही रोहित शर्मा पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 340 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 39.15 के औसत और 71.18 की स्ट्राइक रेट से 10768 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा 2 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने अब तक 263 वनडे मैचों में 49.16 की औसत और 92.09 की स्ट्राइक रेट से 10767 रन बनाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
विराट कोहली- 13872 रन
सौरव गांगुली- 11221 रन
राहुल द्रविड़- 10768 रन
रोहित शर्मा- 10767 रन

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...