
SL vs IND (Pic Source-X)
इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका को यह उम्मीद थी कि भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में वो अच्छी शुरुआत करेंगे लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा होने नहीं दिया।
भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर श्रीलंका के इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निस्संका को आउट कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें, पथुम निस्संका पिछले कुछ समय से काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। हालांकि दूसरे वनडे में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
मोहम्मद सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर एक बेहतरीन गेंद फेंकी जिसको पथुम निस्संका हल्के हाथों से खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के पास गई जिन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पूरा किया। मोहम्मद सिराज भी अपनी इस गेंद से काफी खुश दिखे।
मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता
बता दें, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटका था। अब इस दूसरे वनडे में भी भारतीय तेज गेंदबाज घातक गेंदबाजी करना चाहेंगे और श्रीलंका के ऊपर दबाव बनाने को देखेंगे।
इन दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई पर समाप्त हुआ। दूसरे वनडे में भारत ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो उन्हें मेजबान को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

