Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान रोहित की तारीफ करते नहीं थक रहे Shikhar Dhawan, हिटमैन को बताया सबसे प्यारा इंसान

Shikhar Dhawan And Rohit (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan को भले ही अब टीम इंडिया से मौके नहीं मिलते हैं, लेकिन फिर भी वो टीम के हर एक खिलाड़ी की दिल से इज्जत करते हैं। अब ऐसा ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धवन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टीम इंडिया के लिए हमेशा पोस्ट शेयर करते हैं गब्बर

Shikhar Dhawan को टीम इंडिया से खेले 2 साल होने वाले हैं, उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपनी टीम को जमकर सपोर्ट करता है। जहां धवन हर बार टीम इंडिया के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शिखर लगातार टीम के लिए कुछ ना कुछ शेयर कर ही रहे थे और फैन्स को गब्बर का ये जेस्चर काफी पसंद आया था।

Shikhar Dhawan के बेस्ट फ्रेंड हैं कप्तान रोहित

*रोहित मेरे फेवरेट बल्लेबाजी पार्टनर हैं, 8-10 साल उनके साथ ओपन किया है-शिखर।
*शिखर बोले- रोहित के साथ तालमेल अच्छा है, वो बहुत प्यारे इंसान भी हैं।
*रोहित को बहुत परेशान किया, उसे मेरा एक सॉन्ग गाना अच्छा लगता था- शिखर।
*वो मुझे देखकर वो गाना गाता था, उसे 2-3 लाइन ही आती थी उस गाने की- धवन।

कप्तान रोहित को लेकर इस वीडियो में की Shikhar Dhawan ने बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

कुछ समय पहले गब्बर ने खास पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

खास नाम मिला हुआ था शिखर धवन को

जी हां, जब शिखर धवन टीम इंडिया से लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, तो उन्हें एक खास नाम मिला हुआ था। जहां शिखर को सब मिस्टर ICC बोलते थे, जिसका कारण ये था कि ICC के हर टूर्नामेंट में धवन जमकर रन बनाते थे और टीम इंडिया का काम आसान कर देते थे। वैसे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था, जो वनडे मैच था और बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था। साथ ही अब धवन के लिए टीम इंडिया में वापसी के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं और वो कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...