
Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)
Krunal Pandya का इंटरनेशनल करियर उनके भाई हार्दिक पांड्या जैसा नहीं रहा है, एक तरफ हार्दिक टीम इंडिया का प्रमुख हिस्सा हैं। तो दूसरी ओर उनके भाई क्रुणाल की अब भारतीय टीम में वापसी होते हुए नजर नहीं आ रही है, ऐसे में ये खिलाड़ी अब सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से टच में रहता है और हाल ही में उनका नया पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
एक टीम ने बदल दी थी दोनों भाईयों की कहानी
जी हां, हार्दिक और Krunal Pandya ने अपने शुरूआती दिनों में काफी संघर्ष देखा था, जिसके बाद उनको IPL में मौका मिला था। ऐसे में इन दिनों भाईयों ने MI टीम से खेलते हुए अपना नाम कमाया था, साथ ही दोनों की IPL में MI टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद ही टीम इंडिया में एंट्री ली थी। अब हार्दिक MI टीम के कप्तान बन चुके हैं, ऐसे में देखना अहम होगा की क्या आगे क्रुणाल की फिर से इस टीम में वापसी होती है या नहीं।
Krunal Pandya इन दिनों बड़े प्यारे-प्यारे पोस्ट शेयर कर रहे हैं
*इन दिनों Krunal Pandya काफी स्पेशल तस्वीरें शेयर कर रहे हैं इंस्टा पर।
*इसी कड़ी में क्रुणाल ने अपनी वाइफ के साथ कुछ नई तस्वीरें शेयर की है।
*जहां इन तस्वीरों में ये कपल भारतीय परिधानों में काफी खूबसूरत लग रहा है ।
*साथ ही क्रुणाल ने दिल वाला इमोजी बनाकर लिखा है- तुम से तुम तक।
वाइफ के साथ Krunal Pandya का पोस्ट
A post shared by PankhuriSharmaPandya (@pankhuriisharma)
कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था
A post shared by PankhuriSharmaPandya (@pankhuriisharma)
काफी छोटा रहा है टीम इंडिया के साथ सफर
क्रुणाल पांड्या का टीम इंडिया के साथ सफर काफी छोटा रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने साल 2018 में टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था और ये डेब्यू उनका टी20 प्रारूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, जो श्रीलंका के खिलाफ था। वैसे क्रुणाल ने अपने करियर में भारतीय टीम से अभी तक 5 वनडे मैच खेले हैं, साथ ही 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वो नजर आए हैं।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

