Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: पहले वनडे में भारत ने की ये दो बड़ी गलती, अगले मैच में फिर हुई चूक तो गंवानी पड़ सकती है सीरीज

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हुआ। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते 47.5 ओवरों में 230 रनों पर ऑलआउट हो गई। चरिथ असलांका ने 48वें ओवर में शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को आउट कर मैच को भारत की झोली में जाने से बचा लिया।

यह मैच रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि दोनों पारियों में कंट्रोल में रहने के बावजूद टीम जीत नहीं दर्ज कर पाई। आपको उन दो गलतियों के बारे में बताते हैं जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा है, और साथ ही वो एक मास्टरस्ट्रोक बताते हैं, जो टीम ने पहले वनडे के दौरान सही किया है।

SL vs IND: मास्टरस्ट्रोक- पावरप्ले में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए नजर आए। रोहित ने पावरप्ले में पेस और स्पिनर दोनों ही गेंदबाजों के खिलाफ अपने शॉट्स को खूबसूरती से खेला। वहीं दूसरे छोर से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल कुछ खास नजर नहीं आए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई थी। शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 16 रन बनाए, वहीं रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

SL vs IND: पहले वनडे मैच के दौरान भारत ने की ये दो गलतियां-

1. शिवम दुबे ने मोहम्मद सिराज को दी ज्यादा स्ट्राइक

मोहम्मद सिराज जब बल्लेबाजी करने आए तब भारत को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, और पांच से ज्यादा ओवर शेष थे। शिवम दुबे पूरी तरह सेट हो चुके थे और ऐसा लग रहा था टीम आसानी से यह गेम जीत सकती है। दुबे और सिराज ने अपनी साझेदारी में 19 गेंदें खेली, इन गेंदों में से 11 गेंदें सिराज ने खेली। शिवम दुबे स्पिन के अच्छे खिलाड़ी है वह आगे आकर इस साझेदारी में ज्यादा गेंदें खेलकर टीम के लिए चीजें आसान बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

2. अर्शदीप सिंह का गलत शॉट

अर्शदीप सिंह जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए थे, तब टीम को जीत के लिए 1 रन चाहिए था और एक विकेट हाथ में था। अर्शदीप ने एक स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था, जो एक ऑफ-स्पिनर के खिलाफ सही शॉट नहीं था। अर्शदीप ग्राउंड के किसी भी तरफ गेंद को मारकर एक रन आसानी से ले सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी सूझबूझ नहीं दिखाई और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...