Skip to main content

ताजा खबर

स्टार क्रिकेटर KL Rahul और अथिया शेट्टी ने की चैरिटी की शुरुआत, विराट और धोनी भी देंगे इस नेक काम में इनका साथ

Athiya Shetty and KL Rahul (Photo Source: Insta)

टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक चैरिटी वेंचर की शुरुआत की है। इस चैरिटी वेंचर का नाम ‘क्रिकेट फॉर ए कॉज’ रखा गया है। दोनों ने इस वेंचर की शुरुआत विपला फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के लिए किया है। अथिया और राहुल के साथ क्रिकेट जगत के कई मशहूर लोग इस वेंचर में शामिल हुए हैं।

इस लिस्ट में विराट कोहली, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनके अलावा जोस बटलर, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

इस वेंचर के तहत राहुल और अथिया ने एक खास क्रिकेट नीलामी का आयोजन किया है। इसमें ये खिलाड़ी अपनी फेवरेट चीजें डोनेट करेंगे और फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेंगे। उस नीलामी में मिलने वाले सभी धन को वो विपला फॉउंडेशन को दे देंगे

अथिया शेट्टी की नानी ने की थी विपला फाउंडेशन की शुरुआत

अथिया ने इस वेंचर के बारे में कहा- विपला फाउंडेशन मेरे बचपन का अहम हिस्सा रहा है। मैंने स्कूल के बाद कई दिन बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ समय बिताने में बिताए हैं। इस निलामी के जरिए मैं अपनी नानी की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद करती हूं। नानी ने विपला फाउंडेशन की शुरुआत जरुरतमंद बच्चों के लिए की थी।

वहीं केएल राहुल ने कहा- स्कूल में मेरा पहला टूर बहुत भावुक कर देने वाला था। बच्चों ने ही मुझे इस वेंचर की शुरुआत करने के लिए मोटिवेट किया, जिसका हिस्सा अथिया का परिवार रहा है। जब मैंने इसके लिए क्रिकेट जगत के लोगों से संपर्क किया, तो उन्होंने इस महान काम में अपना योगदान देने के लिए आगे आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

केएल राहुल की बात करें तो टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर इस वक्त श्रीलंका दौरे पर खेले जा रहे वनडे सीरीज का हिस्सा है। ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल टीम इंडिया से दूर चल रहे थे, लेकिन इस सीरीज के लिए उन्होंने फिर से भारतीय टीम में वापसी की है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...