Skip to main content

ताजा खबर

वनडे फॉर्मेट में रोहित और कोहली की जोड़ी ने एक बार फिर दिखाया दम, इस शानदार लिस्ट में किया अपना नाम शामिल

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

हाल ही में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें, विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 293 मुकाबलों में 13872 रन है। उन्होंने यह रन 93.54 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। भारत की ओर से वनडे में कम से कम 5000 रन सबसे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर है।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 7995 रन 104.44 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 5615 रन 93.50 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 92.09 के स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में 10767 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप 5 पर अंतिम स्थान पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 91.35 के स्ट्राइक रेट से 6793 रन बनाए हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई पर हुआ समाप्त

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच कोलंबो में 2 अगस्त को खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। टीम की ओर से पथुम निस्संका ने 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि Dunith Wellalage ने 67* रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में भारतीय टीम 230 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और लगातार तगड़ा प्रहार किया। हालांकि रोहित अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। विराट कोहली ने पहले वनडे में 24 रन बनाए।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाएगा। दोनों ही टीमें दूसरे वनडे को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...