
KL Rahul and Rohit Sharma (Source X)
भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं और उनकी चुटीली टिप्पणियां भी वापस आ गई हैं, जो शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के पहले वनडे मैच के दौरान स्टंप माइक पर कैद हो गईं।
रोहित का स्टंप माइक और कैमरों के साथ एक अनोखा रिश्ता है। फील्डिंग के दौरान उनके हाव-भाव और टिप्पणियां अक्सर मनोरंजन का कारण बनती हैं, चाहे खेल की स्थिति कुछ भी हो। पिछले साल नवंबर में अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने निराश नहीं किया।
शिवम दुबे को पड़ी रोहित से डांट
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर एक मजेदार चीज हुई। शिवम दुबे ने कुछ ही गेंद पहले अपना पहला वनडे विकेट लिया था, जिससे वे उत्साहित थे और उनकी ये चौथी गेंद लेग साइड को होते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में गई।
ऐसा लग रहा था कि गेंद कीपर केएल राहुल के पास जाते समय किसी चीज से टकराई होगी, क्योंकि श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने फ्लिक शॉट खेला था। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके लिए जोरदार अपील की। लेकिन अंपायर ने अपना सिर नॉट आउट के पक्ष में हिलाया, और सभी को हैरान करते हुए वाइड का संकेत दिया।
शिवम दुबे को लगा कि बल्ले और गेंद के बीच संपर्क हुआ है, लेकिन केएल राहुल को पता था कि बल्ले और गेंद के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ, लेकिन बल्लेबाज का शरीर गेंद के संपर्क में जरूर आया है। इस पर भारतीय क्रिकेटरों में चर्चा शुरू हो गई।
उधर दुबे को रोहित से यह कहते हुए सुना कि उसने एक आवाज सुनी है।
रोहित ने उन्हें डांटते हुए समझाया कि, “तुम्हें तो ये बोलना चाहिए कि बल्ला लगा है या पैड लगा है। वो बस बोल रहा है 100% आवाज आया।”
केएल राहुल ने रोहित शर्मा से पूछा क्या आईपीएल वाला रिव्यू मिलेगा
इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) दौड़े और उन्होंने भारतीय कप्तान को आईपीएल की खेल परिस्थितियों की याद दिलाई, जिसमें टीमों को वाइड के लिए भी रिव्यू लेने की अनुमति होती है। केएल राहुल ने कहा, “आईपीएल वाला सिस्टम है क्या?, आईपीएल में वाइड बच जाता है ना, इसी के लिए बोल रहा है वो।”
हालाँकि, केवल आईपीएल में वाइड के लिए DRS का नियम है। यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू नहीं होता है। अगर वह रिव्यू लेते तो गेंद वाइड चली जाती और रिव्यू छूट जाता, क्योंकि रिव्यू तभी बचाया जा सकता है जब गेंद और बल्ले के बीच संपर्क हो, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।
मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला ड्रा रहा। अब भारत और श्रीलंका 4 अगस्त को अपना दूसरा वनडे मैच खेलेंगे।
देखें वीडियो
“IPL me wide bach jaata hai na, issi liye bol raha hai wo”
KL Rahul to Rohit Sharma on Dube’s appeal for down the leg catch. 🤣 pic.twitter.com/n8fT4gJufl
— 45. (@45Devote) August 2, 2024
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

