Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 1st ODI: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे विरोधी टीम के कप्तान, बेहतरीन गेंद पर 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs SL 1st ODI कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे विरोधी टीम के कप्तान बेहतरीन गेंद पर 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 2 अगस्त, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं मुकाबले में श्रीलंकाई पारी के 24वें ओवर के दौरान, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव एक कमाल की फेंकते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस ओवर की 5वीं गेंद, जोकि कुलदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी थी।

इस गेंद की टर्न को श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका समझ नहीं पाए और लेट कट खेलने की कोशिश में, स्लिप में खड़े रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। मुकाबले में चरिथ सिर्फ 14 रन बनाकर ही कुलदीप की फिरकी में फंस गए, और एक आसान विकेट गेंदबाज ने अपने नाम किया।

देखें किस तरह कुलदीप यादव ने झटका चरिथ असलांका का विकेट

श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

दूसरी ओर, मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलांका ने टाॅस जीतकर, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो अभी तक उनकी टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 42 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय वानिंदु हसरंगा 24* और दुनिथ वेलालगे 29* रन बनाकर मौजूद हैं।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ही 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो अक्षर पटेल को 2 और मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव व वाॅशिंगटन सुदंर को 1-1 विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि अब श्रीलंका भारत के सामने जीत के लिए कितने रनों का लक्ष्य रखती है?

यहाँ देखे:- SL vs IND: Janith Liyanage का फैसला देख मेजबान टीम भी रह गई हैरान

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...