Skip to main content

ताजा खबर

“अब मेरा टाइम हो चूका है….”- ODI सीरीज शुरू होने से पहले रोहित ने कही कुछ बड़ी बातें, कोच गंभीर का भी किया जिक्र

“अब मेरा टाइम हो चूका है….”- ODI सीरीज शुरू होने से पहले रोहित ने कही कुछ बड़ी बातें, कोच गंभीर का भी किया जिक्र

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस समय आगामी वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 02 अगस्त को होना है। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भारत की सफल टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह रोहित का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद अब कप्तान रोहित इस सीरीज का आगाज भी पहले मैच को जीतकर करना चाहेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी नई शुरुआत को लेकर रोहित ने बड़ी बात कही है। रोहित के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है। दरअसल उस वीडियो में रोहित टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित कहना है कि वो उनके लिए बेहद ही खास पल था। रोहित ने कहा ये पल जिंदगी भर उनके साथ रहेगा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर रोहित ने कहा अब मेरा समय बीत चुका है।

Rohit Sharma का वीडियो बीसीसीआई ने किया शेयर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले बीसीसीआई के द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, ” क्या शानदार महीना था। मजा ही आ गया। ऐसा पल जो जिंदगी भर हमारे साथ रहेगा। काफी हद तक अभी भी महसूस होता कि मैं छोटे फॉर्मेट के लिए अभी भी खेलने उतर सकता हूं। लेकिन अब मेरा टाइम हो चूका है और मैंने इसे काफी एन्जॉय किया।”

रोहित ने आगे कहा, “अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। हमारे लिए फील्ड पर वापस आने का समय आ गया है। एक नए दौर के साथ, एक नई शुरुआत, एक नए कोच के साथ। एक साझेदारी जो भारतीय क्रिकेट को ऊँचाई पर ले जाएगी। यह समय अब आगे बढ़ने का है। उसी ऊर्जा और जज्बे के साथ, टीम इंडिया कुछ नए और जाने-पहचानों चेहरों के साथ मैदान पर एक बार फिर उतरेगी। यह आपकी टीम इंडिया है और यह आपका कप्तान रोहित शर्मा बोल रहा है।”

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अपनी पहली टी20 सीरीज को 3-0 से जीता। जिसके बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। कप्तान रोहित शर्मा भी अब नए हेड कोच के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वहीं वनडे क्रिकेट वापसी करने को लेकर रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उनको लग रहा है जैसे एक सीरीज के लिए उनको आराम दिया गया था।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...