Skip to main content

ताजा खबर

“अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है…. मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन….”- IPL 2025 में खेलने को लेकर बोले MS Dhoni

अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है मैं अपना फैसला लूंगा लेकिन- IPL 2025 में खेलने को लेकर बोले MS Dhoni

MS Dhoni (Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? यह सवाल सभी फैंस के मन में घूम रहा है। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल 2023 का खिताब भी अपने नाम किया था।

अब धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, इसके लिए उन्होंने इंतजार करो और देखो वाली बात कही है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इसके लिए क्या नियम होंगे इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। कितने खिलाड़ी रिटेन किए जा सकेंगे, कितने खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसको लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

नियम बनने के बाद मैं अपना फैसला लूंगा- MS Dhoni

ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने तो जब धोनी से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘इसके लिए अभी काफी समय है।’ धोनी जुलाई में 43 साल के हो चुके हैं। धोनी हैदराबाद में एक इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। धोनी ने आईपीएल में खेलने को लेकर कहा, ‘देखना होगा कि प्लेयर रिटेंशन पर क्या फैसले लिए जाते हैं, अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। एक बार फिक्स नियम बन जाएंगे, मैं अपना फैसला लूंगा, लेकिन जो भी फैसला होगा वो टीम के लिए बेस्ट होना चाहिए।’

धोनी की कप्तानी में सीएसके पांच आईपीएल खिताब जीत चुका है और वो रोहित शर्मा के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी हैं। आईपीएल 2024 में सीएसके के प्रदर्शन की बात करें तो टीम प्लेऑफ पहुंचने से चूक गई थी और 14 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर रही थी। आरसीबी 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचा था, क्योंकि उसका नेट रनरेट सीएसके से बेहतर था।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...