Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma की तारीफ करते नहीं थक रहे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, धोनी से कर दी बराबरी

Rohit Sharma की तारीफ करते नहीं थक रहे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री, धोनी से कर दी बराबरी

Rohit Sharma MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने 11 साल के आईसीसी सूखे को खत्म कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब पर कब्जा किया। क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा की कप्तानी की चर्चा खूब चल रही है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी जमकर रोहित की तारीफ कर रहे हैं। रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को ऑल-टाइम ग्रेट बताते हुए उनकी कप्तानी को महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी जितना खास बताया है।

व्हाइट बॉल के खेल में रणनीति की बात आती है तो दोनों बराबर है- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री का कहना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एमएस धोनी दोनों ही कप्तानों ने टैक्टिक्ल स्किल्स का प्रदर्शन किया, जिसके चलते दोनों ही महान कप्तान है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड पर बात करते हुए कहा,

एक टैक्टिशियन के रूप में, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह एक उत्कृष्ट व्यक्ति रहे हैं। वह धोनी के साथ अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक के रूप में जाने जाएंगे। यदि आप मुझसे पूछें कि कौन बेहतर है, तो मैं कहूंगा कि जब व्हाइट बॉल के खेल में रणनीति की बात आती है तो दोनों बराबर हैं। मैं रोहित को इससे बड़ी तारीफ नहीं दे सकता क्योंकि आप जानते हैं कि एमएस ने क्या किया है और उन्होंने कौन से खिताब जीते हैं।

रवि शास्त्री ने आगे एक बल्लेबाज के तौर पर भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की उपलब्धियों की खूब तारीफ की है। हिटमैन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के लिए 14,846 रन बनाए हैं, जिसमें 3 दोहरे शतक, 33 शतक और 87 अर्धशतक शामिल है।

वह व्हाइट बॉल के खेल में एक दिग्गज खिलाड़ी है। वन ऑफ द ऑल-टाइम ग्रेट्स, वे किसी भी व्हाइट बॉल वाली टीम में शामिल होंगे, चाहे वह किसी भी युग का हो। केवल उसकी गतिशील क्षमता के कारण वह टॉप पर है। 

टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तान है Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) धोनी को पछाड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 62 में से 49 टी20 मैच जीते जबकि धोनी की कप्तानी 72 में से 41 मैच जीते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...